बरेली

मौसी को बनाया हवस का शिकार, भांजे ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप, निकाह तय होते ही तुड़वाया रिश्ता

रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही मौसी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

2 min read
Apr 26, 2026

बरेली। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही मौसी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पहले नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया, फिर उसी के दम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा और जब निकाह तय हुआ तो वीडियो दिखाकर रिश्ता तक तुड़वा दिया।

थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसका भांजा है और घर में उसका आना-जाना था। करीब दो साल पहले वह चुपके से घर में घुस आया और नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाए और वीडियो

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया और इस दौरान फोटो व वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी इन वीडियो के जरिए लगातार उसे धमकाता रहा और कई बार शारीरिक शोषण करता रहा।

डर और बदनामी के साए में सहती रही अत्याचार

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। आरोपी इसी डर का फायदा उठाकर बार-बार उसका शोषण करता रहा। परिवार की इज्जत और सामाजिक दबाव के चलते पीड़िता कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

निकाह तय होते ही खोली पोल, तुड़वाया रिश्ता

इसी बीच पीड़िता का फरीदपुर में रिश्ता तय हुआ और 13 जून को निकाह की तारीख भी निश्चित हो गई। लेकिन आरोपी ने लड़का पक्ष के पास जाकर अश्लील फोटो और वीडियो की जानकारी दे दी, जिससे रिश्ता टूट गया और पीड़िता की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा।

निकाह का दबाव बनाता रहा आरोपी, मानसिक उत्पीड़न भी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता ने थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के साथ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Also Read
View All