बरेली

शहर में बाइक टैक्सी दौड़ाने की तैयारी

अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शहर की सड़कों पर बाइक टैक्सी दौड़ती नजर आएंगी।

less than 1 minute read
Nov 17, 2018
Feature image

बरेली। मोटर कैब के बाद अब शहर में बाइक टैक्सी भी दस्तक देने को तैयार है। कामर्शियल दोपहिया वाहनों की सुविधा एनसीआर में देने वाली एक कम्पनी ने बरेली में भी अपनी सुविधा देने की इच्छा जताई है। कम्पनी ने परिवहन विभाग से परमिट लेने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शहर की सड़कों पर बाइक टैक्सी दौड़ती नजर आएंगी।

50 बाइक की मांगी इजाजत

गाजियाबाद की यह कम्पनी एनसीआर के कुछ शहरों में कामर्शियल बाइक कैब मुहैया करा रही है। इस कम्पनी का मोबाइल एप भी है जिससे बाइक टैक्सी की बुकिंग की जा सकेगी। बाइक टैक्सी के पहले किलोमीटर का किराया साढ़े आठ रूपये तय है। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए सवा चार रूपये लगते है। कम्पनी ने 50 बाइक सड़कों पर उतारने की योजना बनाई है जिसके लिए कम्पनी ने आरटीओ में फ़ाइल दाखिल की है।

गलियों और जाम से मिलेगा फायदा

बाइक टैक्सी सेवा शुरू हो जाने पर शहरवासी उन गलियों में भी जा सकेंगे जहाँ पर ऑटो रिक्शा या कार नहीं जा सकती है। ऐसे में उन्हें कही जाने के लिए पैदल दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। इसके साथ ही जाम में फंस कर लोगों का समय भी बर्बाद नहीं होगा। इतना ही नहीं किराए की बाइक चलने से युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।

Published on:
17 Nov 2018 11:55 am
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क