पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने कुछ दिन पहले इज्जतनगर इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक दिखी जिसके जरिए पुलिस अलीगंज के रहने वाले सर्राफ दिलीप वर्मा और उसके भाई दीपक वर्मा तक पहुंची। आपराधिक इतिहास वाले दोनों भाइयों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उनके एक और साथी सम्भल जिले के रहने वाले राजेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों से पुलिस ने करीब सात लाख रूपये के जेवर,नगदी और बाइक बरामद की है।