बरेली

अब लोगों की सेहत का ध्यान भी रखेगा नगर निगम, खुलेंगे ओपन जिम

नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के करीब 70 पार्क में ओपन जिम की सुविधा देने जा रहा है।

less than 1 minute read
Nov 16, 2018
Open Gym to be opened in municipal parks
अब लोगों की सेहत का ध्यान भी रखेगा नगर निगम, खुलेंगे ओपन जिम

बरेली। शहर के लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नगर निगम ने अब लोगों की सेहत ठीक करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। नए साल में शहर के पार्क सिर्फ घूमने और टहलने के ही काम नहीं आएँगे बल्कि टहलने के पार्क में आने वाले लोगों को अब जिम की सुविधा भी मिल सकेगी। नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के करीब 70 पार्क में ओपन जिम की सुविधा देने जा रहा है। जिसमे कम्पनी गार्डन और सीआई पार्क जैसे बड़े पार्क भी शामिल है।

कॉलेज में भी खुलेगा ओपन जिम

पार्क में ओपन जिम की सुविधा के लिए नगर निगम में तैयारियां शुरू हो गईं है और नगर निगम के अफसर पार्क का चयन करने में जुट गए है। पार्को में ओपन जिम के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ दिन के भीतर पार्क में काम शुरू हो जाएगा और नए साल में बरेलियंस को पार्क में ओपन जिम का तोहफा मिल जाएगा। नगर निगम में करीब 215 पार्क रजिस्टर्ड है। ओपन जिम के लिए घनी आबादी वाले पार्कों को चुना जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। नगर निगम सिर्फ पार्क में ही नहीं बल्कि कॉलेज में भी ओपन जिम की सुविधा देगा।

ये होंगी सुविधाएं

पार्क में ओपन जिम में लोग निशुल्क कसरत कर सकेंगे। इसके लिए पार्क में चिनअप्स और पुशअप्स के लिए मशीन, कसरत के लिए लेग प्रेस मशीन, रोइंग मशीन,डबल क्रास वाकर मशीन,ट्विस्टर मशीन,सिटअप्स के लिए मशीन, ओपन जिम में साइक्लिंग की भी व्यवस्था की जाएगी इसके साथ ही दौड़ के लिए अलग ट्रैक बनाया जाएगा।

Published on:
16 Nov 2018 12:05 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क