17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में बदमाशों का आतंक जारी, अब सर्राफ को गोली मारकर लाखों की लूट

एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए इज्जतनगर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है।

2 min read
Google source verification
loot in bareilly

बरेली में बदमाशों का आतंक जारी, अब सर्राफ को गोली मारकर लाखों की लूट

बरेली। जिले में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले भमोरा में जरी ठेकेदार की हत्या कर लाखों की लूट के बाद बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। इज्जतनगर में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ को बदमाशों ने गोली मार दी और 4.50 लाख की लूट कर मौके से फरार हो गए। व्यापारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की सूचना पर एडीजी प्रेमप्रकाश,आईजी डीके ठाकुर और एसएसपी मुनिराज घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए इज्जतनगर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है।

बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

राजेंद्रनगर के रहने वाले सर्राफ संतोष सिंह की परतापुर चौधरी में ज्वैलरी की दुकान है। गुरूवार रात वो दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। रेलवे कॉलोनी रोड नंबर छह से गुजरते समय उन्हें दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने सर्राफ से रूपये और जेवर से भरा बैग छीनने की कोशिश की। लूट का विरोध करने पर एक बदमाश ने सर्राफ को गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बदमाश ने उनके बैग से 3.50 लाख का सोना और एक लाख रूपये नगद निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

खुद दी सूचना

बदमाशों के जाने के बाद घायल सर्राफ सड़क पर ही करीब आधे घंटे पड़े रहे इस दौरान न तो उधर से कोई पुलिस की गाड़ी गुजरी और न ही कोई अन्य व्यक्ति। किसी तरह से घायल सर्राफ ने अपने घर पर फोन कर घटना की सूचना दी जिसके बाद घर वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर एडीजी, आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और इज्जतनगर पुलिस को लगाया है।