17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली के बाद अब ईद मिलादुन्नबी पर भी चाइनीज झालर का विरोध

जुलुस ए मोहम्मदी में भी डीजे न बजाने की अपील समिति की तरफ से की गई है।

2 min read
Google source verification
Appeal for not putting Chinese jhalar on Eid Miladunnabi

दीपावली के बाद अब ईद मिलादुन्नबी पर भी चाइनीज झालर का विरोध

बरेली। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर मुसलमान अपने घरों और इबादतगाहों में सजावट करते है। इस बार मुसलमानों से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर चाइनीज झालर से सजावट न करने की अपील की गई है। बरेली हज सेवा समिति ने ईद मिलादुन्नबी पर चाइना की जगह स्वदेशी झालरों का प्रयोग करने की अपील मुस्लिम समाज से की है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलुस ए मोहम्मदी में भी डीजे न बजाने की अपील समिति की तरफ से की गई है।

जुलूस ए मोहम्मदी में न बजाए डीजे

जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर बरेली हज सेवा समिति के कैंप कार्यालय पर संस्था के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाजी अताउर्रहमान ने कहा कि रबी उल अव्वल का महीना वो मुबारक़ महीना है जिसमें सारी क़ायनात के रहनुमा हमारे प्यारे नबी पैगम्बर ए इस्लाम की यौमे पैदाईश हुई। इसका जशन हम सब मनाते है उन्होंने कहा कि इस मौके पर निकलने वाला जुलूस ए मोहम्मदी सादगी के साथ निकले और जुलूस में डीजे व तेज़ आवाज़ वाले साउंड न बजाये। जुलूस में शामिल लोग रास्ते भर दुरूद शरीफ़ और कलमा शरीफ़ पढ़ते रहे। घरों के साथ साथ मोहल्लों को भी साफ सुथरा रखे। उन्होंने कहा कि डीजे पर रुपये खर्च करने के बाद भी वो सवाब न मिलेगा जो सवाब दुरूद शरीफ़ और कलमा शरीफ़ पढ़ने पर मिलेगा। डीजे पर खर्च होने वाली रक़म को गरीबों और यतीमों पर खर्च करें।

चाइना के सामान का न करें प्रयोग

बैठक में बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि जुलूस में डीजे साउंड का इस्तेमाल न करें और उस पर खर्च होने वाली रक़म को गरीबो की भलाई के कामो में खर्च करें ताकि हम रसूल ए पाक की मोहब्बत का इज़हार कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि अपने देश की बनी चीजों को इस्तेमाल करें और चाइनीज लाईट से सजावट न करके स्वदेशी झालरों से घरों और इबादतगाहों को सजाए।