
जरी ठेकेदार के यहाँ डकैतों का धावा, लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या
बरेली। भमोरा में के बमियाना गांव में आधी रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। असलहों से लैस बदमाशों ने जरी ठेकेदार के घर में लूटपाट करने लगे। ठेकेदार ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव को आए ठेकेदार के बड़े भाई को भी तमंचे की बट से पीट कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शोर होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को मौके से पकड़ लिया। मौका पाकर बदमाशों के बाकी साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी मुनिराज मौके पर पहुंचे और उन्होंने भमोरा पुलिस को बाकी बदमाशों को पकड़ने के आदेश दिए है।
ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ा
भमोरा के बमियाना गांव का रहने वाला चमन जरी का काम करता है। मंगलवार रात वो अपने कमरे में सो रहा था। मंगलवार आधी रात को असलहों से लैस बदमाश बिजली के पोल के सहारे उसके घर में दाखिल हो गए और लूटपाट शुरू कर दी।खट पट की आवाज सुनकर चमन की आँख खुल गई और उसने लूटपाट का विरोध किया जिस पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने चमन के बड़े भाई नसीमुद्दीन को भी पीट पीट कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर गाँव वाले जाग गए और उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। गांव के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि बाकी बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
बदमाशों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात डॉक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि इस मामले में भमोरा थाने में आईपीसी की धारा 395, 397 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए बदमाश अच्छन और नावेद बदायूं जिले के रहने वाले है। पुलिस घटना में शामिल बाकी बचे बदमाशों की तलाश कर रही है।
Published on:
14 Nov 2018 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
