5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिट्टी जांच में घोटाला करने वाले अफसरों पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

बरेली के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार और सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण) संजीव कुमार पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 15 Nov 2018, 10:05 AM IST

Nine officers suspended in scam of soil investigation

मिट्टी जांच में घोटाला करने वाले अफसरों पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

बरेली। मिट्टी जांच घोटाले में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी समेत प्रदेश के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मिट्टी के घोटाले में शामिल बरेली के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार और सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण) संजीव कुमार पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। कृषि मंत्री की इस कार्रवाई से कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।

चल रही थी जांच

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है लेकिन अफसर सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहें है। मिटटी जांच में घोटाला करने वालों पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली के दो अफसरों समेत प्रदेश में तैनात नौ अफसरों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच चल रही थी और जांच में जो अफसर अभी तक दोषी पाए गए उनके खिलाफ सरकार ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है।

अभी और होगी कार्रवाई

मृदा स्वास्थ्य कार्ड घोटाले की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। इस घोटाले की जांच के दायरे में अब भी कई अधिकारी शामिल हैं। जिन पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सरकार की इस कार्रवाई के बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश