भाई और पिता लड़की शारदा नहर के किनारे ले गए और गला दबा कर लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को शारदा नहर में फेंक दिया।
बरेली। जिले में ऑनर किलिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भोजीपुरा की रहने वाली युवती को झूठी शान के खातिर उसके पिता और भाई ने मार डाला और युवती के शव को देवरनिया थाना क्षेत्र में नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच की तो घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें
ऐसे हुआ खुलासा
ऑनर किलिंग की इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को देवरनिया थाना क्षेत्र में शारदा नहर में अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में लड़की की हत्या की पुष्टि गला दबाने से हुई थी। लड़की की पहचान नहीं हुई थी लेकिन लड़की के हाथ पर एक फोन नंबर लिखा हुआ था जिसकी कुछ डिजिट गायब थी। जिसके बाद पुलिस ने मेहनत कर नंबर का पता लगाया जिसके बाद लड़की की पहचान भोजीपुरा के मुड़िया हाफिज गाँव की अंजुम के रूप में हुई। लड़की की पहचान होने के बाद पुलिस ने सादी वर्दी में गाँव में डेरा डाल दिया और जब लोगों से और लड़की के घर वालों से बात की तो ऑनर किलिंग की इस घटना का खुलासा हुआ। लड़की के भाई काजिम अली और पिता बन्ने शाह को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें
गला दबा कर की हत्या
एसपी ग्रामीण सतीश कुमार ने बताया कि लड़की के घर वाले उसकी हरकतों से परेशान थे लड़की पूर्व में घर से जा भी चुकी थी। जिसके कारण उसका भाई और पिता लड़की शारदा नहर के किनारे ले गए और गला दबा कर लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को शारदा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और आरोपी पिता एवं भाई को जेल भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें