7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS यूपी के कासगंज में दिन दहाड़े लाखों की लूट

वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस के आलाधिकारी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटे हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
kasganj Police

BIG NEWS यूपी के कासगंज में दिन दहाड़े लाखों की लूट

कासगंज। जिले में एक बार फिर बेखौफ बाइक सवार लुटेरे दिन दहाड़े एक किसान से लाखों रूपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस के आलाधिकारी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटे हुए हैं।

पुत्रवधू के इलाज के लिए निकाले थे रुपए

वारदात कासगंज कोतवाली इलाके के कालीचरन की बगिया के समीप की है। बताया जा रहा है कि दुर्जन सिंह निवासी तबालपुर को अपनी पुत्रवधू लक्ष्मी के आॅपेरशन कराने के लिए रुपयों की जरूरत थी। वह आज शनिवार की सुबह दस बजे अपने भाई लवकुश, भतीजे श्रीकांत के साथ बाइक पर सवार होकर नदरई ग्रामीण में बैंक में केसीसी के एक लाख 90 हजार रूपए निकालने के लिए आए हुए थे। जैसे ही वह रूपए निकाल कर गांव जा रहे थे, तभी कालीचरन की बगिया के समीप एक बाइक पर आए तीन सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर बाइक गिरा दी और हाथ पाई कर गमछे में बंधे एक लाख 90 हजार रूपए लेकर फरार हो गये।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना पर एएसपी डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सदर सीओ गवेन्द्र पाल गौतम, कोतवाल अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बैंक से निकाले गए पैसोंं की जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।