बरेली

कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शकों ने देखी फिल्म पद्मावत, बैकफुट पर क्षत्रिय महासभा

विरोध के चलते पहले शो में कम पहुंचे दर्शक, क्षत्रिय महासभा ने फ़िल्म न देख जताया विरोध

2 min read
Jan 25, 2018

बरेली। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को रिलीज हुई। शहर के तीन सिनेमाघरों में पद्मावत फ़िल्म रिलीज हुई है। फ़िल्म के विरोध को देखते हुए सभी सिनेमाघरों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया गया है। वहीं फ़िल्म का विरोध कर रही अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा भी पुलिस की सख्ती को देखते हुए बैकफुट पर आ गई है। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ने फ़िल्म न देख कर विरोध का एलान किया है। उन्होंने लोगों से फ़िल्म न देखने की अपील भी की है।

नहीं लगाए पोस्टर
पद्मावत फ़िल्म बरेली के कमल सिनेमा, फीनिक्स मॉल के एसआरएस और नटराज टॉकीज में दिखाई जा रही है। फ़िल्म के विरोध को देखते हुए कमल सिनेमा में तो फ़िल्म के पोस्टर भी नहीं लगाए गए हैं। कमल सिनेमा के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया गया है। लोगों को तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। वहीं कमल सिनेमा के मालिक ने बताया कि उनके यहां दोनों ऑडी में फ़िल्म दिखाई जा रही है और पहले शो में 50 प्रतिशत दर्शक ही फ़िल्म देखने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि अभी विरोध को देखते हुए लोग डरे हुए हैं। बाद में फ़िल्म का अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

क्षत्रिय महासभा बैकफुट पर
वही फ़िल्म के रिलीज होने पर सिनेमाघरों के पर्दे फाड़ने और उत्पात मचाने का एलान करने वाली अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा फ़िल्म के रिलीज वाले दिन खामोश नजर आई। क्षत्रीय महासभा के नेता सिविल लाइंस में एक जगह एकत्र हुए जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने युवा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह पर दर्ज देशद्रोह के मुकदमे को वापस लेने की मांग की और फ़िल्म न देखने की अपील की। बता दें कि भुनेश्वर सिंह ने विरोध करते हुए संसद और सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस भुवनेश्वर सिंह की तलाश कर रही है और वो फ़रार हैं।

ये भी पढ़ें

जब बैंडिट क्वीन और जोधा अकबर रिलीज हो सकती है, तो पद्मावत का विरोध क्यों ?
Published on:
25 Jan 2018 03:13 pm
Also Read
View All