बरेली

बरेली बवाल प्रकरण में पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, मंदिर के मांस की दुकान हटाने को लेकर हुआ था उपद्रव

बरेली के प्रेमनगर में मंदिर के पास से मांस की दुकान से अवैध कब्जा हटाने को लेकर हुए बवाल प्रकरण में पुलिस ने पांचवें आरोपी मोहम्मद रहीस को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि चार आरोपी मोहम्मद नवाज अली, मोहम्मद इनाम, मुजीब और हसनान खान को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

2 min read
Jul 16, 2022
police-also-arrested-the-fifth-accused-of-bareilly-ruckus.jpg

बरेली के प्रेमनगर मंदिर के करीब मांस की दुकान से अवैध कब्जा हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने पांचवें आरोपी मोहम्मद रहीस को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति व्यवस्था भंग करने, पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने समेत कई अन्य धाराओं में पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में चार आरोपी मोहम्मद नवाज अली, मोहम्मद इनाम, मुजीब और हसनान खान को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब पांचवें आरोपी मोहम्मद रहीस को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर के पास मांस की दुकान से अवैध कब्जा हटाने के दौरान गुरुवार को जमकर बवाल हुआ था। उस दौरान हसनान खान ने अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री के भाई अंकित भाटिया के साथ उनके साथियों पर हमला बोल दिया था। उस हमले में अंकित भाटिया गंभीर रूप से घायल हुए थे। करीब चार घंटे बवाल के दौरान पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस फोर्स ने हमलावरों की तलाश में दुकान से लेकर घरों में दबिश दी। इस मामले में पूर्व महानगर मंत्री यतिन भाटिया की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

आरोपी भी हुए घायल

पुलिस ने चार आरोपियों मुजीब, इनाम, नवाब और हसनान को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पांचवें आरोपी मोहम्मद रहीस मियां को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह पांच आरोपियों को अब तक जेल भेजा चुका है। बताया जा रहा है कि बवाल में हसनान, मुजीब और नवाब भी घायल हुए हैं।

नगर निगम भी सवालों के घेरे में

बता दें कि नगर आयुक्त ने वरिष्ठ अतिक्रमण अधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व टीम को कार्रवाई के लिए भेजा था। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के बाद भी पुलिस को कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई। इसलिए अब नगर निगम के अधिकारी भी इस मामले में घिनते नजर आ रहे हैं।

Published on:
16 Jul 2022 01:44 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क