बरेली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से किया संवाद, जानिये क्या कहा

किसानों की आय को दोगुना करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों से लाइव कार्यक्रम के जरिए संवाद किया।

2 min read
Jun 20, 2018
farmer
farmer

बरेली। किसानों की आय को दोगुना करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों से लाइव कार्यक्रम के जरिए संवाद किया। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बरेली के इज्जतनगर में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान के सभागार में किसानों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री संवाद को सुनने के लिये जिले भर के किसान आईवीआरआई पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों को ध्यान से सुना।

ग्रामीण हॉट विकसित कर रही सरकार

प्रधानमंत्री ने किसानों से बात करते हुए कहा कि देश में सरकार 22 हजार ग्रामीण हॉट को विकसित कर रही है । किसानों ने टपक सिंचाई पद्द्ति को अपनाकर सिंचाई की लागत को कम किया है इसके साथ ही किसानों को आपदाओं में होने वालेेे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की तरफ से किसान फसल बीमा योजना का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही किसानों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है देश में मुर्गीपालन की वजह से अंडे के उत्पादन से 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है । किसान उत्पादक कंपनी को 2018 के बजट में इनकम टैक्स में छूट प्रदान की है ।

किसानों को मृदा कार्ड दिया जा रहा है


किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के बीमा सेक्टर की हालत खराब थी फसल बीमा योजना के बाद इसका दायरा बढ़ा है । कृषि के लिये धरती माता बीमार नही होना चाहिये इसके लिए किसानों को मृदा कार्ड दिया जा रहा है जिससे किसान का फसल उत्पादन बढ़ा है । किसानो ने देश को आगे बढाया है देश मे 22 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर जैविक खेती होती है । किसान खेती के अलावा अन्य साधनों को अपनाकर आय को दोगुना कर रहें है । गन्ने की खेती माइक्रो इरीगेशन से हो सकती जिससे पानी की बचत की जा सके ।

किसान बोले होगा फायदा

प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए किसान काफी खुश नजर आए। उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से किसान का उत्साह बढ़ता है और नई नई जानकारियां मिलती है जिससे कि फसल का उत्पादन बढ़ता है और इसका लाभ किसानों को मिलता है।

Updated on:
20 Jun 2018 01:47 pm
Published on:
20 Jun 2018 01:45 pm
Also Read
View All
बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा