8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को थाने में बुलाकर एसओ बोले, मैं रखूंगा तुम्हें अपने साथ और पति से उसका तलाक करवा दिया…

थाने में मदद मांगने आई महिला ने एसओ पर लगाए गंभीर आरोप।

2 min read
Google source verification
woman

woman

बरेली। जिले में एक महिला ने एक एसओ पर गंभीर आरोप लगाया है। क्योलड़िया की रहने वाली एक महिला का कहना है कि वो पति-पत्नी में हुए विवाद का समझौता कराने के लिए एसओ क्योलड़िया राजवीर सिंह के पास आई थी, लेकिन एसओ ने मदद करने की जगह उसका थाने में ही तलाक करा दिया। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि एसओ उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की है।

ये था पूरा मामला
दरअसल पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे की रहने वाली महिला का निकाह क्योलड़िया के रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। कुछ साल पहले महिला का पति उसे छोड़कर रुद्रपुर चला गया था और वहीं काम करने लगा था। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले उसका पति अपने भाई के साथ उसके घर आया और चार हजार रूपये और सोने की झुमकी लेकर चला गया। इसकी शिकायत उसने थाने में की थी। महिला का कहना है कि इस मामले में एसओ ने उसे थाने बुलाया था जहां पर एसओ ने उसके पति को तलाक देने के लिए उकसा दिया। इसके कारण महिला के पति ने उसे थाने में ही तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो एसओ ने उसे जेल भेजने की धमकी देकर थाने से भगा दिया।

एसओ बोला मैं रखूंगा तुम्हें
पीड़ित महिला ने एसओ पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एसओ ने उसके पति से जबरदस्ती तलाक कराया है और उससे कहा कि वो उसे अपने साथ रखने को तैयार है। महिला का कहना है कि वो चाहती थी कि एसओ उसके पति को समझाकर उनका आपसी समझौता करा दें ताकि वो अपने पति के साथ शांतिपूर्वक रह सके, लेकिन एसओ ने दोनों को अलग अलग कर दिया। महिला ने एसओ और पति पर कार्रवाई की मांग की है।

क्या बोले एसओ
इस मामले में एसओ राजवीर सिंह का कहना है कि तलाक की बात गलत है। महिला का पति से विवाद है, इस कारण महिला का पति उससे अलग रहता है। महिला के सारे आरोप गलत है।