बरेली

PUBG खेलने के दौरान हुआ प्यार, अंडमान निकोबार से बरेली पहुंची प्रेमिका

PUBG खेलने के दौरान 10वीं की छात्रा को बरेली के बंटू यादव से प्यार हो गया। अंडमान निकोबार से छात्रा बरेली के फरीदपुर पहुंच गई।

less than 1 minute read
Feb 01, 2023
pubg.jpg

PUBG गेम खेलते समय एक लड़की बरेली के युवक को दिल दे बैठी। अंडमान निकोबार की रहने वाली लड़की 7 दिन पहले युवक से मिलने उसके घर आ गई। पीछा करते मंगलवार को अंडमान पुलिस भी बरेली आ गई। पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया है। आरोपी घर से फरार है।

लड़की ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दोनों एक-दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। 7 दिन पहले लड़की बंटू के घर में बिना किसी को बताए फरीदपुर चली आई।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
किशोरी का घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने स्थानीय थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मोबाइल लोकेशन से पता चला की लड़की बरेली के फरीदपुर में है। जब अंडमान पुलिस ने किशोरी से संपर्क किया तो बंटू ने लड़की को लेकर अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कलां रिश्तेदारी में चला गया।

यह भी पढ़ें: यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, हर घर जल योजना में 75 लाख घरों में नल कनेक्शन दिया

वहां बंटू ने मोबाइल भी बंद कर लिया। सोमवार को अंडमान पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर अग्नेश बरथोलोम और प्रदीप समेत टीम बरेली पहुंची। यहां से पता निकालकर टीम राजपुर कलां पहुंची। पुलिस टीम पहुंचने से पहले बंटू किशोरी को फरीदपुर से ले गया।

बंटू की तलाश जारी है
मंगलवार को पुलिस ने बंटू के घर अचानक पहुंची तो किशोरी वहां मिल गई। जबकि बंटू फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को एक साथ अंडमान ले जाया जाएगा। वहां किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

Updated on:
01 Feb 2023 07:56 pm
Published on:
01 Feb 2023 07:55 pm