
योगी सरकार ने 75 लाख घरों में नल कनेक्शन दिया। नल कनेक्शन देने के मामले में देश में यूपी का चौथ स्थान है। यूपी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बड़ी कामयाबी को नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने मंगलवार को ‘हर घर जल 75 लाख नल’ समारोह के रूप में उत्साह के साथ मनाया है।
गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने वाले 75 इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया है।
“गांव के लोगों का मिला सहयोग”
जल शक्ति मंत्री ने कहा, “एक समय ऐसा लग रहा था की हम लक्ष्य कैसे हासिल करेंगे। बहुत कम समय में विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के अथक मेहनत से हमने 75 लाख ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसमें हमको गांव के लोगों का सहयोग भी मिला है।”
इसके आगे जल शक्ति मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करते हुए नल से शुद्ध जल पहुंचाने का काम पूरा किया जा रहा है। अधिकारी 2047 में पानी की स्थिति और चुनौतियों को देखते हुए भविष्य के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।”
“बहुत कम समय में हासिल किया बड़ा मुकाम”
“योगीराज में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने सर्वाधिक ग्रामीण आबादी वाले यूपी ने बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। 2 करोड़ 62 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों में से 75,26,740 से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में चौथा स्थान हासिल किया है।”
जल शक्ति मंत्री ने कहा, यूपी से आगे बिहार 1 करोड़ 58 से अधिक, महाराष्ट्र 1 करोड़ छह लाख से अधिक और गुजरात 91 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य हैं। यूपी चौथा राज्य है, जिसने काफी कम समय में कीर्तिमान स्थापित किया है।
Updated on:
1 Feb 2023, 7:42 PM IST
Published on:
1 Feb 2023, 7:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.