बरेली

Big news- समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग

लोकसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव के इस बड़े फैसले के बाद सपा नेताओं में हड़कम्प मच गया है।

2 min read
Oct 23, 2018
samajwadi party
Big news- समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग

बरेली। समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समेत सभी पदाधिकारियों को कमेटी से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला संगठन की शिकायतों और संगठन की सेक्युलर मोर्चा को लेकर की गई बयानबाजी से अखिलेश यादव नाराज थे। लोकसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव के इस बड़े फैसले के बाद सपा नेताओं में हड़कम्प मच गया है। वही तमाम नेता अब जिलाध्यक्षी पाने के लिए जुगाड़ लगाने में जुट गए है।

विधानसभा चुनाव के पहले बने अध्यक्ष

अखिलेश यादव ने युवा नेता शुभलेश यादव को विधानसभा चुनाव के पहले जिलाध्यक्ष बनाया था। शुभलेश यादव का जिलाध्यक्ष बनना तमाम नेताओं को पसन्द नहीं आया और उन्होंने कार्यालय ही आना छोड़ दिया था। इसकी जानकारी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगी तो उन्होंने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं को लखनऊ बुलाकर कर नेताओं के पेंच कसे थे ।

बयानबाजी भी बनी वजह

जिले में सेक्युलर मोर्चा की आमद के बाद समजवादी पार्टी और सेक्युलर मोर्चा के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि बेवजह की बयानबाजी से जिले में सेक्युलर मोर्चा का कद बढ़ गया। ऊपर से बयानबाजी बंद करने के निर्देश भी आए थे लेकिन जिला संगठन के नेता बयानबाजी करते रहे। जिसका असर यह हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्र भेज कर जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

Published on:
23 Oct 2018 02:55 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क