बरेली

यूपी के बरेली में लव जिहाद का दूसरा मामला दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर इज्जत नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला इससे पहले बरेली में 29 नवंबर को दर्ज हुई थी पहली f.i.r.

2 min read
Nov 30, 2020
FIR
कोविद-19 प्रोटोकॉल पालन न करने पर एफआईआर दर्ज।

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

बरेली. यूपी के बरेली में लव जिहाद ( love jihad ) का दूसरा मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि उसपर शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद बरेली के इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक ताहिर हुसैन को हिरासत में ले लिया है। लड़की ने थाने पहुंचकर यह आरोप लगाया था कि ताहिर हुसैन ने अपनी पहचान छुपाई और खुद को कुणाल शर्मा बता कर उससे शादी कर ली। जब लड़की को इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गई। आरोप है कि जब लड़की ने विरोध किया तो उसे टॉर्चर किया जाने लगा और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं जबरन उससे धर्म परिवर्तन कराने के लिए भी कहा गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए शिकायत की। मामला लव जिहाद ( love jehad ) से जुड़ा होने के चलते पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस मामले में पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करने के साथ साथ छल कपट करने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 24 नवंबर को लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी और इसके बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इस अध्यादेश को पास कर दिया था। अध्यादेश के मुताबिक मिथ्या, झूठ, जबरदस्ती, प्रभाव दिखाकर, धमकाकर या छलकपट करके या किसी भी तरह का लालच देकर विवाह के नाम पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराना संगेय अपराध है और अब इसी कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Published on:
30 Nov 2020 07:48 pm
Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार