बरेली

डॉक्टरों की कमी के बाद भी 17 डॉक्टर लम्बे समय से गायब, अब होगी सेवा समाप्त

प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक की बैठक में डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठा था जिसके बाद उन्होंने इन डाक्टरों पर कार्रवाई की बात कही थी।

less than 1 minute read
Nov 01, 2018
Services of 17 government doctors will end in bareilly
डॉक्टरों की कमी के बाद भी 17 डॉक्टर लम्बे समय से गायब, अब होगी सेवा समाप्त

बरेली। प्रदेश में डॉक्टर की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्स्कों की कमी के बाद भी तमाम डॉक्टर लम्बे समय से गैर हाजिर चल रहे है। जिले में 17 डॉक्टर लम्बे समय से बगैर किसी सूचना से अपनी ड्यूटी से नदारद है। अब इन डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। लंबे समय से गैरहाजिर 17 डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी गई। प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक की बैठक में डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठा था जिसके बाद उन्होंने इन डाक्टरों पर कार्रवाई की बात कही थी।

लम्बे समय से चल रहे थे गैर हाजिर

सीएमओ डॉक्टर विनीत शुक्ला ने बताया कि जिले में विभिन्न अस्पतालों में तैनात 17 डॉक्टर बगैर सूचना के लम्बे समय से ड्यूटी से गायब है। इनमे से तीन डाक्टरों ने त्यागपत्र दे दिया है और एक डॉक्टर ने वीआरएस माँगा है जिनको मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही गायब चल रहे डाक्टरों की सेवाए समाप्त करने की संस्तुति कर दी गई है।

शासन ने जताई थी नाराजगी

पिछले दिनों जिले में फैले भीषण बुखार के चलते शासन ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई थी। पहले से डॉक्टरों की कमी और उस पर अनुपस्थिति के कारण विभाग की किरकिरी हुई थी। जिसके बाद अब इन डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
01 Nov 2018 03:54 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क