बरेली

‘CM योगी के हस्ताक्षर से चल रहे बूचड़खाने’, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गो मांस खुलेआम बिक रहा

Avimukteshwaranand Aaraswati On CM Yogi: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि CM योगी के हस्ताक्षर से बूचड़खाने चल रहे हैं।

2 min read
Apr 05, 2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Avimukteshwaranand Aaraswati On CM Yogi: उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Avimukteshwaranand Saraswati) ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार सुबह आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने गो हत्या के मुद्दे को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो हत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें

‘योगी सरकार की भद पिटवा रहे…’, BJP विधायक बोले- नर्क मचा रखा है, नहीं चाहिए ऐसे अधिकारी

‘उम्मीद थी कमी आएगी, लेकिन बढ़े मामले’

शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद गो हत्या के मामलों में कमी आएगी, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। उनके अनुसार, अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में इन घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है।

बूचड़खानों को लेकर भी उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि CM योगी के हस्ताक्षर से प्रदेश में बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं, जबकि पहले इन्हें बंद करने की बात कही गई थी। शंकराचार्य ने कहा कि यह स्थिति उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए शर्मनाक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विदेशों में जाने वाले माल में गो मांस खुलेआम बेचा जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

संत समाज और राजनीति पर टिप्पणी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संत समाज की भूमिका पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संतों का कार्य लोक कल्याण करना है, न कि राजनीति में सक्रिय भागीदारी करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म और राजनीति दोनों की अपनी-अपनी शपथ और जिम्मेदारियां होती हैं, जिन्हें एक साथ निभाना संभव नहीं है। एक संन्यासी किसी भी सरकार का ‘नौकर’ नहीं हो सकता।

चुनाव को लेकर दिया संदेश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनता को सोच-समझकर सरकार का चयन करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि वही सरकार चुनी जाए, जो प्रदेश में गो हत्या को पूरी तरह रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

1 मई से करेंगे प्रदेश भ्रमण

शंकराचार्य ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी 1 मई से उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह लोगों को जागरूक करेंगे और उनसे ऐसी सरकार चुनने की अपील करेंगे, जो सनातन मूल्यों की रक्षा कर सके और गो हत्या पर प्रभावी रोक लगा सके।

ये भी पढ़ें

‘मैं अपने जीवन के अत्यंत कठिन और….’, युद्धग्रस्त इजरायल से सकुशल लौटे शख्स ने क्या-क्या कहा?

Also Read
View All

अगली खबर