बरेली

खौफ के सौदागर पर एसएसपी का करारा प्रहार: रंगदारी और खून की धमकियों से शहर को थर्राने वाला लल्ला गद्दी माफिया घोषित

बरेली पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अब जिले में माफियाओं और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं। रंगदारी, मारपीट और खून की धमकियों से शहर को दहलाने वाला मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में कस गया है।

2 min read
Dec 24, 2025
Feature image

बरेली। बरेली पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अब जिले में माफियाओं और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं। रंगदारी, मारपीट और खून की धमकियों से शहर को दहलाने वाला मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में कस गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे जनपद स्तर पर माफिया घोषित कर उसकी हनक हमेशा के लिए तोड़ दी। इस कार्रवाई से अपराधियों के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पुराना शहर, बारादरी और आसपास के इलाकों में लल्ला गद्दी का नाम ही लोगों को दहशत में डाल देता था। आरोप है कि अपने गिरोह के साथ मिलकर वह दुकानदारों, ठेकेदारों और आम नागरिकों से खुलेआम रंगदारी वसूलता था। पैसा नहीं मिला तो गालियां, लात-घूंसे और जान से मारने की धमकी यही उसका कारोबार था। हत्या जैसे संगीन अपराधों के बावजूद वह लंबे समय तक कानून को चुनौती देता रहा, लेकिन अब पुलिस ने उसकी पूरी कुंडली सार्वजनिक कर दी है।

अशरफ-सद्दाम कनेक्शन से खुला राज, जमीनों में खपाया काला धन

चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी पर पहले गुंडा एक्ट, फिर हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई हुई और अब उसे माफिया घोषित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि लल्ला गद्दी की नजदीकियां माफिया अशरफ के साले सद्दाम से थीं। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से पहले शूटरों की मुलाकात बरेली जेल में बंद अशरफ से कराने में भी उसकी भूमिका उजागर हुई थी। हत्या के बाद हुई जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिसके बाद जेल प्रशासन तक पर कार्रवाई की गाज गिरी। जांच यह भी बताती है कि सद्दाम का पैसा बरेली की जमीनों में निवेश कराने में लल्ला गद्दी ने अहम भूमिका निभाई।

दस संगीन मुकदमे, हत्या से गैंगस्टर एक्ट तक लंबी फेहरिस्त

पुलिस ने अशरफ की मदद करने के आरोप में लल्ला गद्दी और उसके कई साथियों को जेल भेजा था। हालांकि कुछ आरोपी रिहा हो चुके हैं, लेकिन लल्ला गद्दी पर शिकंजा लगातार कसता गया। उस पर हत्या, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब दस गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दो माह पहले गुंडा एक्ट, फिर हिस्ट्रीशीटर और अब माफिया घोषित यह कार्रवाई साफ संकेत है कि बरेली पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर है।

Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क