
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित संजय कम्युनिटी पोंड (अब दीनदयाल उपाध्याय सरोवर) के संचालन और रखरखाव का ठेका शर्तें न निभाने पर निरस्त कर दिया गया है। एजेंसी की लगातार लापरवाही पर बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के बोर्ड ने कड़ा फैसला लेते हुए पुराने टेंडर को रद्द कर रिवाइज्ड आरएफपी जारी करने का निर्णय लिया।
कमिश्नर सभागार में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र एस चौधरी ने की। बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स, अधूरे कार्यों और संचालन की गहन समीक्षा हुई। बोर्ड के समक्ष स्पष्ट किया गया कि फरवरी में मैसर्स मकसद बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया संचालन-रखरखाव दायित्व तय मानकों पर खरा नहीं उतर सका, जिसके चलते ठेका निरस्त करना पड़ा।
संजय कम्युनिटी पोंड को स्मार्ट सिटी का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट माना गया है। यहां पर्यटन और सामुदायिक गतिविधियों के लिए फूड कोर्ट, बोटिंग, जॉगिंग ट्रैक और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जानी थीं, लेकिन प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। इसी को लेकर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया।
बैठक में मेजर व इंटरनल सड़कों की बहाली में हो रही देरी पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के संकेत भी दिए गए।
द यार्ड कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगाए जाने का मुद्दा भी बैठक में उठा। स्मार्ट सिटी के सीईओ ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता से जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कमिश्नर ने फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
संजय कम्युनिटी पोंड के लिए रिवाइज्ड आरएफपी तैयार कराया जाएगा। पुराना टेंडर निरस्त हो चुका है, जल्द नया टेंडर जारी होगा।
संजीव कुमार मौर्य, सीईओ, बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी
संबंधित विषय:
Published on:
31 Dec 2025 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
