बरेली

UP News : बरेली में तमंचे के साथ रील बनाकर लड़कों ने दिखाई टशन, वीडियो देख दारोगा बोले- हम आते हैं

UP News : बरेली के सीबीगंज थानाक्षेत्र निवासी दो लड़कों का अवैध तमंचे संग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2023, 6:15 PM IST
boys making reel with pistol in Bareilly

सोशल मीडिया पर रील्स बनाना आम बात है, लेकिन अब एक नया चलन चला है। इसमें लोग कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बरेली के सीबीगंज थानाक्षेत्र का सामने आया है। बरेली के सीबीगंज थानाक्षेत्र निवासी दो लड़कों का अवैध तमंचे संग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें यह लड़के अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तमंचे के साथ रील बनाकर शांति भंग करना दंडनीय अपराध है।

सीबी गंज थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया "सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे संग वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों लड़कों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" यह मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अटरिया का बताया जा रहा है।

युवकों को तलाश कर रही पुलिस
जिसमें दो युवक अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर टशन दिखा रहे हैं। एक युवक मोबाइल को हाथ में लेकर रील बना रहा है तो दूसरा युवक अवैध तमंचा लहरा रहा है। अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

Updated on:
9 Apr 2023, 6:15 PM IST
Published on: