बरेली

पत्नी की बेवफाई के चलते सिपाही ने की ख़ुदकुशी

सिपाही ने लिखा है कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन मेरी पत्नी के किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध हैं।

2 min read
Jun 19, 2018
पत्नी की बेवफाई के चलते सिपाही ने की ख़ुदकुशी

बरेली। यूपी पुलिस में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मरने के पहले सिपाही ने सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। खुदकुशी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमरे में लगाई फांसी

ये भी पढ़ें

6डी काउंसलिंग : शिक्षिका ने दी आत्महत्या की धमकी, जानिए क्या है कारण

मुरादाबाद जनपद थाना नागफनी में तैनात बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी सोमराज दिवाकर ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। सोमराज दिवाकर की शादी दिसम्बर 2017 को बरेली की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद सिपाही को पता चला कि उसकी पत्नी के दो लोगों से संबंध हैं। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा और पत्नी को समझाता था कि अब कोई हरकत न करना पुरानी बातें भूलकर नई जिन्दगी जिएं। पर पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। एक महीने से पत्नी प्रिया अपने मायके में रह रही थी। बीती 14 जून को ही तीन दिन की छुट्टी पर सिपाही अपने घर आया था। सोमवार रात को पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने पत्नी वदो अन्य लोगों को दोषी बनाया है। रात में ही अपनी पत्नी के मोबाइल पर मैसेज डालकर फांसी पर झूल गया।

पुलिस ने जांच शुरू की

सिपाही की ख़ुदकुशी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण सिपाही ने ख़ुदकुशी की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो पेज का लिखा सुसाइड नोट

मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन मेरी पत्नी के किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध हैं। जिसका पता चलने पर मैंने अपनी पत्नी को समझाया था और उसने मेरी कसम खाई थी कि अब वो उस युवक से नहीं मिलेगी लेकिन वो नहीं मानी जिस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं दो पेज के सुसाइड नोट में सिपाही ने अपनी पत्नी के बारे में बहुत सारी बातें लिखी हैं।

ये भी पढ़ें

Big Breaking आरएसएस की शाखा प्रकऱण में योगी आदित्यनाथ का बड़ा कदम, एसपी सिटी का तबादला, चौकी प्रभारी निलंबित
Published on:
19 Jun 2018 05:44 pm
Also Read
View All