22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6डी काउंसलिंग : शिक्षिका ने दी आत्महत्या की धमकी, जानिए क्या है कारण

छह घंटे बाद वापस शुरू हुई काउसंलिंग

2 min read
Google source verification
Lady Teacher threatens Suicide

Lady Teacher threatens Suicide

जोधपुर. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम की सोमवार को श्रीरामस्वरूप गणेशी देवी चिल्का राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में होने वाली काउंसलिंग विवादों की भेंट चढ़ गई। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली काउंसलिंग में शिक्षकों ने भाग ही नहीं लिया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शहर के नजदीक रिक्त पड़े पदों को नहीं बताया गया, क्योंकि ये पद राज्य सरकार ने तबादला सीजन में चहेतों के लिए सुरक्षित कर रखे हैं। इसके अलावा तबादला सीजन में जो शिक्षक आसपास के गांवों से दूसरे जिलों में जा चुके हैं, वे पद भी खोल दिए जाएं ताकि 6डी तृतीय श्रेणी के शिक्षकों को मंडोर, लूणी, ओसियां व बिलाड़ा में जगह मिल जाए। काउंसलिंग में 92 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। इनमें रात को 81 के आदेश जारी कर दिए। शेष रहे शिक्षकों को गाइडलाइन अनुसार यथावत कर दिया गया। इसमें से कुछ शिक्षक दिव्यांग व सेवानिवृत्ति के नजदीक थे, जबकि कुछ का सेटअप परिवर्तन हो चुका था। फिर भी नाम आ गया। कई के तबादले हो गए, जो भी नियमानुसार यथावत है।
उधर, कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने इस त्रुटिपूर्ण काउंसलिंग को शीघ्र रोक कर सही काउंसलिंग करवाने की मांग की। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के उद्देश्य से ही आधे अधूरे ब्लॉक ही काउंसलिंग में भाजपा के इशारों पर आदेश जारी किए गए हैं।

इस मौके पर शिक्षक संघ के नेता भंवरलाल काला, शंभू सिंह मेड़तिया, हापूराम चौधरी व रूपाराम रलिया ने शिक्षकों का समर्थन करते हुए काउंसलिग का बहिष्कार शुरू करवाया। इस बीच तीनचार बार वार्ता का दौर चला। इसमें मांग रखी गई कि काउंसलिंग की रिक्त स्थानों में लूणी, मंडोर, बावड़ी के नजदीक के विद्यालय के रिक्त स्थानों की सूची दिखाई जाए, जबकि विभाग शिक्षकों को फलोदी, बाप, शेरगढ़ व लोहावट आदि दूर जगह की रिक्तियां बता रहा था। काउंसलिंग में भाग लेने वालों में ज्यादातर विधवा, कैंसर पीडि़त, परित्यक्ता व विकलांग आदि थे। करीब शाम 4 बजे नजदीक के 15-20 स्कूल ऑनलाइन स्क्रीन पर दिखाने पर सहमति बनी और काउंसलिंग शुरू हुई। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक के एडीईओ ओमसिंह राजपुरोहित व डीडी माध्यमिक से विनीता परिहार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

शिक्षिका ने दी आत्महत्या की धमकी
राउप्रावि ब्राह्मणों की ढाणी की शिक्षिका शांति सावलानी ने डीईओ माशि प्रथम रामेश्वरप्रसाद जोशी को आत्महत्या की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे विधवा शिक्षक हैं। उनके बच्चे किसके भरोसे रहेंगे। उन्होंने यथावत व नजदीक लगाने सहित विभिन्न तर्क दिए।

संस्थापन शाखा पर सवाल

वहीं शिक्षकों ने विभाग की संस्थापन शाखा की टीम के कार्य पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक जिले से बाहर और अन्यत्र तबादला लेकर चले गएए उनके नाम भी 6 डी सूची में डाल दिए गए। डीईओ प्रारंभिक व माध्यमिक दोनों शाखा के बाबूओं ने पुनरू सूची अपडेट नहीं की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग