4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
विवाहिता ने प्रेमी संग फांसी लगाकर दी जान
Play video

विवाहिता ने प्रेमी संग फांसी लगाकर दी जान

दो बच्चों की मां थी विवाहिता। कुछ दिनों पहले ही पति उसे मायके छोड़कर गया था।
Google source verification

पीलीभीत। जिले के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव भूडा कैमूर में विवाहिता ने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल इलाके रहने वाले रामेश्वर दयाल की बेटी चन्दावती की शादी बरेली थाना क्योलरिया क्षेत्र के अम्बरपुर के रहने वाले प्रेमपाल के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी। प्रेमपाल व चन्दा के एक डेढ़ साल का पुत्र व तीन साल की पुत्री है। मृतका चन्दावती का पति प्रेमपाल रूद्रपुर के सिडकुल में मजदूरी पर काम करता था। बीती 24 मई को अपनी पत्नी को पीलीभीत के गांव भूडा कैमूर मायके छोड़कर काम करने चला गया था। बीती 17-18 जून की रात करीब एक बजे से चन्दावती मायके से अचानक गायब हो गयी जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुट गये, लेकिन वो नहीं मिली। बीती शाम जब परिजनों को शक हुआ तब वे पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी प्यारेलाल के घर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो दोनों फांसी पर लटकते मिले। इसके बाद वहां चीखपुकार होने लगी जिसे देख लोग इकटठा हो गये। मौके पर किसी ने अमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रवीन मलिक ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर शवों को के लिए भेज दिया है।