बरेली

2017 में खूब हुईं मुठभेड़, लेकिन बदमाश से ज्यादा पुलिसकर्मी हुए घायल

बरेली जोन में वर्ष 2017 में पुलिस और बदमाशों के बीच 149 बार मुठभेड़ हुई।

2 min read
Dec 31, 2017
encounter
encounter

बरेली। वर्ष 2017 में यूपी पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ दी। इस दौरान तमाम शातिर अपराधी मारे गए या फिर वे सलाखों के पीछे भेज दिए गए। बदमाशों से मुठभेड़ के मामले में बरेली जोन भी पीछे नहीं रहा। 2017 में पुलिस और बदमाशों के बीच बरेली जोन में 149 बार मुठभेड़ हुई। हैरत की बात यह है कि इन मुठभेड़ों में बदमाशों से ज्यादा पुलिस वाले घायल हुए। 149 मुठभेड़ में जहां 37 बदमाश घायल हुए, वहीं अपना फर्ज निभाते हुए 48 पुलिस वाले भी घायल हुए ।


कई बदमाश हुए गिरफ्तार
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साल 2017 में बरेली जोन में पुलिस और बदमाशों का 149 बार आमना सामना हुआ । जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इन घटनाओं में 37 अपराधी घायल हुए, जबकि बदमाशों से लड़ते हुए 48 पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोलियों की शिकार हुए। मुठभेड़ के दौरान 345 शातिर अपराधी गिरफ्तार भी किए गए । इसके साथ ही इस साल 356 इनामी बदमाश भी पुलिस के हाथ आए ।


ये भी हुई कार्रवाई
बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने जो अभियान चलाया। उसके तहत बरेली जोन में 29 अपराधियों पर रासुका लगाई गई। इसके साथ ही गैंगस्टर के तहत 31 बदमाशों की करोड़ों की संपत्ति भी जब्त की गई।


प्रदेश का ये रहा हाल
अगर बात करें प्रदेश की तो पूरे उत्तर प्रदेश में 895 मुठभेड़ हुई। जिसमें 2186 बदमाश गिरफ्तार हुए इन दौरान 196 बदमाश पुलिस की गोलियों का शिकार हुए। जबकि 205 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। 2017 में हुई मुठभेड़ में 26 अपराधी मारे गए जबकि इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए। 2017 में प्रदेश में 1680 इनामी अपराधी भी पकड़े गए ।

Published on:
31 Dec 2017 10:10 am
Also Read
View All
बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा