29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

लाश के पास पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आत्महत्या के पीछे रुपयों के लेनेदेने की बात लिखी है।

2 min read
Google source verification
suicide case

suicide case

मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पावर हाउस में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें रुपयों के लेनदेन की बात लिखी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।


लाश के पास मिला सुसाइड नोट
शनिवार को मोहल्ला पावर हाउस निवासी योगेंद्र सिंह का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिली है। जिसमें रुपयों के लेनदेन के चलते आत्महत्या किये जाने की बात कही गई है।


प्लाट लेने को दिए थे छह लाख
मृतक के ससुर सुखराम यादव ने बताया कि योगेंद्र सिंह को पड़ोस में रहने वाले विश्वनाथ सिंह ने 12 लाख रुपए में एक प्लाट को लेने की बात कही थी। जिसके बाद उसने छह लाख रुपए विश्वनाथ को दिया था। करीब ढाई लाख रुपए उसे कर्जे के रूप में किसी और से दिलाया था। जिस पर योगेंद्र ब्याज दे रहा था। वहीं विश्वनाथ ने योगेंद्र को प्लाट का बैनामा भी नहीं कराया। उसने प्लाट का बैनामा करने की बात विश्वनाथ से कही थी। जिस पर विश्वनाथ ने रुपए न देने की बात कही। जबकि योगेंद्र पहले ही उसे छह लाख रुपए दे चुका था।


विश्वनाथ को बताया मौत का जिम्मेदार
परिजनों का आरोप है कि रुपए न मिलने और कर्ज के चलते योगेंद्र सिंह सदमे में आ गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में भी अपनी मौत का जिम्मेदार विश्वनाथ सिंह को बताया है। साथ ही एसपी और डीएम से इंसाफ की गुहार भी लगाई है।


जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में एसपी राजेश एस ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।