फरीदपुर की एक महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आप्रकृतिक संबंध बनाये। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि एक भाजपा नेता समझौते का दबाव बना रहे हैं।
बरेली। फरीदपुर की एक महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आप्रकृतिक संबंध बनाये। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि एक भाजपा नेता समझौते का दबाव बना रहे हैं। महिला का आरोप है कि दरोगा ने आरोपियों से दो लाख रुपये ले लिए हैं। जिस वजह से आरोपी को बचाने में लगे हैं। इस मामले में शनिवार को महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
घर में घुस कर महिला से किया था दुष्कर्म
फरीदपुर क्षेत्र के गांव रजनापुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति 29 अप्रैल को काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान गांव का ही सुशील कुमार यादव घर की दीवार कूद कर रात करीब 12 बजे उसके घर में घुस गया। उसके सिर पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे गोली मारने की धमकी दी। जिस पर घबरा गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाये। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इस मामले में महिला ने 21 जून को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी का भाई व चाचा बीजेपी में नेता हैं। तब से वह लोग महिला पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
एफआईआर के बाद गिरफ्तारी नहीं कर रही पुलिस
आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म होने के बाद वह थाने में शिकायत करने गई। दरोगा ने उसको वहां से भगा दिया। दरोगा ने आरोपियों से दो लाख रुपये ले लिए और काफी समय तक मामले को दबाने में लगे रहे। उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वह फरार चल रहा है। इंस्पेक्टर और सीओ से भी मिली, लेकिन इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं की गई।