बरेली

World Toilet Day : इस स्कूल का शौचालय बना प्रदेश भर में नजीर

पंचायती राज विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ऐसे आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया है जो प्रदेश में नजीर बन रहे है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 10:54 AM IST
World Toilet Day This school toilets make Example across the state
World Toilet Day : इस स्कूल का शौचालय बना प्रदेश भर में नजीर

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बाद जिए को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूलों में भी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। स्वच्छता अभियान का असर बरेली के प्राइमरी स्कूलों में दिखाई देने लगा है। जिले के पंचायती राज विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के जर्जर शौचालयों की तस्वीर बदल दी दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायती राज विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ऐसे आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया है जो प्रदेश में नजीर बन रहे है।

Toilet Day This school toilets make Example across the state" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/19/toilet2_3729310-m.jpg">

स्कूल में बना आधुनिक शौचालय

विभाग ने क्यारा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धारूपुर ठाकुरान में ऐसा सुंदर बाल मित्र शौचालय तैयार कराया है जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। इस विधालय में विकलांग बच्चो के लिए अलग से शौचालय का निर्माण कराया गया है, इस मॉडल के आधार पर प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में अब इसी तरह के बाल मित्र शौचालय बनाये जाएंगे। इस स्कूल में मॉर्डन तकनीक पर बालक-बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, हाथ धोने के लिए अत्याधुनिक वॉश स्टेशन का निर्माण कराया गया है। बाल मन के अनुसार इसकी दीवारें तैयार कराई। वॉश वेसन की दीवारों पर हाथ धोने के तरीके लिखकर बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया जा रहा है, दीवारों पर पशुओं के चित्र, कार्टून,अक्षर, गिनती आदि उकेर आकर्षक बनाया।

यहाँ भी आधुनिक शौचालय

इसी तरह फरीदपुर तहसील के गाँव उम्मेदपुर भुता की ग्राम प्रधान बब्ली ने भी बगैर किसी सरकारी सहायता के गाँव के प्राइमरी स्कूल में मार्डन शौचालय का निर्माण कराया है। बब्ली ने न सिर्फ स्कूल के शौचालय को आधुनिक बनाया बल्कि गाँव की सूरत बदल कर रख दी है। इसके लिए उसने कभी नेताओं से मदद नहीं मांगी बल्कि गाँव में ही आमदनी के बाजार से टैक्स वसूल कर गाँव का विकास कराया।

Published on: