बरेली

योगी सरकार का तोहफा, नई दुल्हन को मिलेगी गर्भ निरोधक किट

स्वास्थ्य विभाग जनपद की आशाओं के माध्यम से नवविवाहिताओं को नई पहल की किट प्रदान करा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2018, 7:21 PM IST
Bride And Groom
योगी सरकार का तोहफा, नई दुल्हन को मिलेगी गर्भ निरोधक किट

बरेली। प्रदेश की योगी सरका संसाधनों को अपनाने और नवविवाहिताओं को इसके प्रति जागरूक करने के लिए नई पहल योजना शुरू की है। अब सरकार नवविवाहित महिला को श्रंगार के सामान के साथ परिवार नियोजन के साधन भी उपलब्ध कराएगी। ये किट आशाओं को उपलब्ध कराई जा रही है और आशा उनके क्षेत्र की नवविवाहित महिला को ये किट प्रदान करेगी।

आशाओं को दी जिम्मेदारी

नई पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग जनपद की आशाओं के माध्यम से नवविवाहिताओं को नई पहल की किट प्रदान करा रहा है। आशा अपने क्षेत्र में आने वाली नई दुल्हन को ये किट देंगी साथ ही आशा परिवार नियोजन की जानकारी भी नई दुल्हन को देगी। आशाओं का कहना है कि उन्हें किट मिल गई है और वो इस किट को अपने अपने क्षेत्र की नई दुल्हन को देंगी और उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगी।

दो हजार से ज्यादा किट आई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनीत शुक्ला ने बताया जनपद में नई दुल्हनों को परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित करने के लिये 2062 नई पहल किट का वितरण किया जा रहा है जिसे आशाओं के माध्यम से नई दुल्हनों तक पहुंचाया जा रहा है इस बैग में एक बधाई पत्र, विवाह पंजीकरण फार्म एक पंपलेट, गर्भ निरोधक गोली, गर्भ जांच किट, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, कॉन्डोम समेत तौलिया सेंट, कंघी, बिंदी, नेल कटर, दो सीट रुमाल, शीशा जानकारी कार्ड शामिल है।

Published on: