बरेली

Bareilly: जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

बरेली में किला की जामा मस्जिद के इमाम को वहां से निकलवाने के लिए बम से उड़ाने की धमकी भरा पर्चा चस्पा किया गया था। आरोपी को किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 11:45 AM IST
youth_arrested_for_threatening_to_blow_up_jama_masjid_with_bomb_in_bareilly.jpg

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में स्थित किला की जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को किला पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल मस्जिद के इमाम को वहां से निकलवाने के लिए मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी भरा पर्चा चस्पा किया गया था। इसके बाद से ही किला पुलिस जांच में जटी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल करते हुए युवक को दबोच लिया है। वहीं पुलिस की पकड़ में आए युवक ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की

जानकारी के अनुसार, बरेली के थाना किला में स्थित जामा मस्जिद की दीवार पर धमकी भरा पर्चा चिपका हुआ था। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि मस्जिद की दीवार पर पर्चा चिपका हुआ है। उस पर्चे में मस्जिद को बम से उड़ाने एवं मस्जिद के इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम को गोली मारने की धमकी दी गई थी। पर्चा मिलने के बाद तत्काल ही किला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।

आरोपी ने पर्चा चिपकाने का जुर्म कबूल किया

वहीं जांच के आधार पर पुलिस ने किला के रहने वाले मोहम्मद समद पुत्र नसीम अहमद (25) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने धमकी देने और पर्चा चिपकाने का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मुफ्ती खुर्शीद आलम ने ईद पर निकलने वाले जुलूस में डीजे बजाने से मना किया था। इस बात से उनसे नाराजगी थी। उन्हें मस्जिद से निकलवाने के लिए गोली मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी । आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जायेगा।

Published on: