बरेली

सूदखोर से परेशान युवक ने की आत्महत्या

सूदखोर से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
2 min read
Aug 08, 2018
neeraj
सूदखोर से परेशान युवक ने की आत्महत्या

बरेली। जिले में सूदखोरों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फरीदपुर तहसील का है जहाँ पर सूदखोर से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने सूदखोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परेशान कर रहा था सूदखोर

फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रखपुर के नीरज पुत्र कश्मीरी लाल ने करीब एक साल पहले कस्बे के शान्तिनगर मोहल्ले के सूदखोर अशोक ठाकुर से 50 हजार रुपए 10 प्रतिशत के ब्याज पर लिए थे। इस बीच नीरज ने अशोक को रकम वापस कर दी। अशोक उस रकम को हिसाब में लगाते हुए उस पर ढाई लाख रुपये ब्याज के बता दिए। वह उस पर रकम वापस करने का लगातार दबाव बना रहा था। इसको लेकर अशोक ने बुधवार सुबह नीरज को बुलाकर काफी धमकाया था। इससे परेशान होकर नीरज ने गौसगंज क्रासिंग के पास हरिद्वार एक्सप्रेस के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

जांच हुई शुरू

घटना की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास से मिले मोबाइल के जरिए जीआरपी ने उसके घरवालों को सूचना दी। मृतक के शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने सूदखोर पर गंभीर आरोप लगाए है।

साथियों के साथ करता था दबंगई

नीरज की मां कुसुम देवी का आरोप है की सूदखोर अशोक अपने साथियों के साथ आकर मकान पर कब्जा करने की धमकी देता था नीरज की मौत से पूरा परिवार टूट सा गया है क्योंकि सारी जिम्मेदारी नीरज के कंधों पर थी पिता की भी मौत हो चुकी है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है आरोपियों के खिलाफ परिवार की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है

Updated on:
08 Aug 2018 04:34 pm
Published on:
08 Aug 2018 04:34 pm