7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका

पुलिस ने बारादरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
murder

छात्रा की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका

बरेली। जिले में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिरौली में महिला की हत्या के बाद बारादरी इलाके में एक सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके घर से कुछ दूरी पर ही कूड़े के ढेर से बरामद हुआ। माना जा रहा है कि रेप में असफल होने पर बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने बारादरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर के बाहर से गायब हो गई थी बच्ची

बारादरी इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की सात साल की बेटी केजी की छात्रा थी। बच्ची की माँ ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी और घर के बाहर से ही बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों ने देर रात तक बच्ची की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह बच्ची के परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बच्ची का शव सड़क किनारे पड़ा है जिसेक बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर अस्पताल गए जहाँ बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के गले में नाखून के निशान भी बने हुए है। आशंका जताई जा रही है कि रेप में नाकाम होने पर बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

बच्ची का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया थाने में दर्ज मुकदमे को हत्या के मुकदमे में तरमीम कर लिया गया है और हत्या के खुलासे के लिए सीओ तृतीय को लगाया गया है। हत्यारे का सुराग लगाने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे।

महिला के बाद बच्ची की हत्या

जिले में हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पिछले कुछ दिनों में हत्या की तमाम वारदात सामने आ चुकी है। कुछ दिन पहले भोजीपुरा इलाके में महिला का शव बरामद हुआ था तो मंगलावर को सिरौली इलाके में चारा लेने गई महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। और आज बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग