28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने देवरिया की घटना पर किया प्रदर्शन, सपाई बोले- बेटी बचेगी नहीं तो पढ़ेगी कैसे

सपा ने देवरिया की घटना पर किया प्रदर्शन, सपाई बोले- बेटी बचेगी नहीं तो पढ़ेगी कैसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 9:18 PM IST

samajwadi Party

सपा ने देवरिया की घटना पर किया प्रदर्शन, सपाई बोले- बेटी बचेगी नहीं तो पढ़ेगी कैसे

बरेली। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के संरक्षण ग्रहों में लड़कियों के साथ हुई घटना के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पैदल मार्च निकाला। समाजवादी महिला सभा और पार्टी फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता और नेता मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और पार्टी कार्यालय से पटेल चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। समाजवादी पार्टी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की और योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार विफल
पार्टी के जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के मुखिया खुद को प्रधान सेवक कहते है परंतु आज देश का हर वर्ग निराश परेशान है महिला सुरक्षा के नाम पर यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।आज महिलाएं यहां तक कि छोटी बच्चियां भी घर से निकलते हुए भयभीत है।ज़िला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि यह घटनाएं समाज के लिए कलंक है जो भी लोग इस दुष्कर्म में शामिल है चाहे वो नेता हो या अधिकारी जो भी हो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने से सरकार क्यों बच रही है।ऐसे नरपिशाचों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।

सरकार में कन्याएं नही सुरक्षित

अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा सरकार देती है लेकिन सरकार ये नारा ध्वस्त हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बेटी बचेगी नही तो बेटी पढ़ेगी कैसे। ज़िला प्रवक्ता हैदर अली ने कहा कि जो सरकार महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करती थी पर जितने बलात्कर, और महिला उत्पीड़न इस सरकार में हो रहा है ऐसा कभी नही हुआ उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया कन्या पूजन के फोटो तो जनता को दिखाते है पर उनके प्रदेश में कन्याएं सुरक्षित ही नही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी लोगों को कठोर दण्ड दिया जाए।

ये रहे मौजूद

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ह्रदयेश यादव, मोहित भारद्वाज, गौरव यादव,उषा यादव,इन्द्रपाल नन्दा, नागेन्द्र कुमार,अरुण, नीरज तिवारी, जगवीर यादव एडवोकेट, रुचिन कपूर एडवोकेट अशोक यादव,नीतू भारती,उवैस खान,अमित गंगवार,प्रवीण जायसवाल, दानिश, सुजीत भारती,विशाल शर्मा,द्रोण कश्यप,सय्यद असद अली,निहाल सिंह,मयंक शुक्ला मोंटी समेत तमाम समाजवादी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग