कानून-व्यवस्था को कसने और पुलिसिंग में नई धार लाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा दांव चला है। एक झटके में 8 इंस्पेक्टर और 106 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। साथ ही भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
बरेली। कानून-व्यवस्था को कसने और पुलिसिंग में नई धार लाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा दांव चला है। एक झटके में 8 इंस्पेक्टर और 106 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। साथ ही भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
तबादलों में वरुण कुमार को क्योलड़िया, सुरेंद्र कुमार को सुभाषनगर, लव सिरोही को नवाबगंज, राजबली को भोजीपुरा और नरेश कश्यप को विशारतगंज में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। वहीं जसवीर बालियान को सीओ तृतीय, विपिन कुमार को सीओ मीरगंज और राजेश कुमार को सीओ हाईवे कार्यालय भेजा गया है। इस बदलाव से कई थानों की कार्यशैली में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
एसएसआई स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। श्रीनिवास को मीरगंज, सतीश कुमार को शाही, वीर सिंह को कोतवाली, धर्मेंद्र विश्नोई को इज्जतनगर, जितेंद्र कुमार को सीबीगंज, विपिन कुमार को देवरनियां और नवदीप कुमार को सुभाषनगर की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश कुमार को महिला थाना, श्रीपाल को सिरौली, कृपाल को भुता, आनंद प्रकाश को बिथरी चैनपुर, उमेश चंद्र को बहेड़ी, धर्मेंद्र को शीशगढ़ और सुनील कुमार को फरीदपुर का एसएसआई बनाया गया है।
चौकी स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। जाकिर अली को गढ़ी चौकी, मयंक भारद्वाज को सेटेलाइट चौकी, दयानंद शर्मा को फरीदपुर, मुनेंद्र सिंह को जगतपुर, कुशलपाल को जोगी नवादा और अमित कुमार को शाही थाना भेजा गया है। विजयपाल को कैंट, पवन कुमार को धौराटांडा, राहुल शर्मा को रिठौरा, वैभव गुप्ता को स्टेशन चौकी और गौरव अत्री को देवरनिया चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सौरभ यादव को क्योलड़िया, अक्षय त्यागी को सद्भावना प्रेमनगर और वीरेश को नवाबपुरा सिरौली चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पूजा गोस्वामी को थाना भमोरा, आदेश कुमार को फतेहगंज पश्चिमी चौकी, अनूप सिंह को कुतुबखाना, राजीव शर्मा को चौराहा कोतवाली, नितिन राणा को रुहेलखंड और प्रमोद को कानूनगोयान चौकी भेजा गया है। नितेश चौधरी को कुंडरा कोठी, चेतन सिंह को सीबीगंज थाना, बॉबी कुमार को कस्बा बहेड़ी, त्रिवेंद्र कुमार को लाल फाटक और नवनीत को बैरियर वन इज्जतनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर को हटाकर भोजीपुरा थाना भेज दिया गया है। उनकी जगह मयंक भारद्वाज को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई हाल ही में एक नशेड़ी से विवाद के बाद सामने आई थी।
खनन से जुड़े वाहनों से वसूली के आरोप में किला चौकी प्रभारी प्रणव श्रोतिया को जांच में दोषी पाए जाने पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनके साथ दो सिपाहियों पर भी कार्रवाई हुई है। इसके अलावा भोजीपुरा के दरोगा संदेश यादव और नरायणनगला चौकी बहेड़ी के प्रभारी राजेश कुमार सिंह को भी लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। साफ है कि अब फील्ड में ढिलाई या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी, जबकि सक्रिय और जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।