बाड़मेर

रिफाइनरी के 500 करोड़ के काम आज से ही होंगे शुरू,इस केंद्रीय मंत्री ने बताया थार को देश की आर्थिक राजधानी

- पेट्रोलियम मंत्री ने बताया थार को देश की आर्थिक राजधानी

2 min read
Jan 17, 2018
500 million work of refinery will start from today

बाड़मेर.प्रधानमंत्री के कार्य आरंभ करने के साथ ही रिफाइनरी का कार्य एक दिन नहीं रुकेगा और पांच सौ करोड़ के काम आज से शुरू हो जाएंगे। पांच साल के भीतर रिफाइनरी, पेट्रो केमिकल हब, पांच लाख बैरल तक तेल उत्पादन के लिए 37 हजार करोड़ का निवेश और उद्यमिता कौशल यूनिवर्सिटी का कार्य हो जाएगा।

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि 43 हजार करोड़ की लागत से रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल्स हब बनेगा। 500 करोड़ की योजना बनाई है। यहां पर कई प्रकार के छोटे-मोटे उद्योग लगेगें। उन्होंने कहा कि बालोतरा के निवासी सूरत जाया करते थे, उन्हें अब यहां सम्पूर्ण सुविधा मिल जाएगी। क्षेत्र में सोलर की अपार संभावनाएं हैं। यहां सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, प्राकृतिक गैस, लिग्नाइट एवं पेट्रोलियम का भंडार है। यह क्षेत्र नए भारत का शक्ति पीठ है

ये भी पढ़ें

जसवंतसिंह को लेकर कुछ ऐसा बोले पीएम मोदी ,पुत्र मानवेन्द्र की आँखे हुई नम,जानिए पूरी खबर


हो जाओ संत सुधारो थांरी काया

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राणी रूपादे और राव मल्लीनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि राणी रूपादे ने अपने एक भजन में कहा था कि हो जाओ संत सुधारो थांरी काया यह उक्ति प्रधानमंत्री पर सटीक है। यहां भ्रष्टाचार को कोई स्थान नहीं है। उन्होंने मारवाड़ की धरती और तिलवाड़ा पशु मेले की तारीफ की।

सोना रो सूरज उगियो
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि आज मारवाड़ ही धरती माथै सोना रो सूरज उगियो है। ओ सूरज इण धरती री तकदीर बदलेला। आवण वालो टेम विकास की राह तय करेला। इण रावल मल्लीनाथ अर राणी रूपादे री धरती में संता री तपस्या रो लाभ मिलेला।
इन्होंने भी किया संबोधित

केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे है,लेकिन उनको यह बात भी पता होनी चाहिए कि कांग्रेस ने रिफाइनरी के नाम पर धोखा किया है। राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की ओर से रिफाइनरी के नाम पर एेसा एमओयू किया गया जिसके न तो हाथ और न ही पांव थे। महज चुनावी फायदे के लिए कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया। राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि अब इस धरती पर विकास के उद्योग सोना उगलने का काम करेगें। सांसद देवीजी भाई पटेल ने कहा कि यह एक एेतिहासिक कदम है। इससे लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा। और देश उन्नति की राह पर आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सुरेन्द्रसिंह टी टी, कर्नल सोनाराम चौधरी, सुरेन्द्र गोयल, विधायक हमीरसिंह, कैलाश चौधरी ने भी संबोधित किया। मंच पर कमसा मेघवाल, ओटाराम देवासी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

कंटिली झांडि़यां ,नमक के टीले और पत्थरीली पगडंडी पर चल कर भी पहुंचने मोदी को सुनने, जानिए पूरा समाचार
Published on:
17 Jan 2018 08:55 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि