बाड़मेर

बाड़मेर में सुबह 9 बजे तक 7.90 प्रतिशत पड़े वोट

- वोटिंग को लेकर कतारें
less than 1 minute read
• •
Nov 25, 2023
बाड़मेर में सुबह 9 बजे तक 7.90 प्रतिशत पड़े वोट
बाड़मेर में सुबह 9 बजे तक 7.90 प्रतिशत पड़े वोट

बाड़मेर जिले में सुबह 9 बजे तक 7.90 प्रतिशत वोट प ड़े है। वोट को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। अभी प्रमुख प्रत्याशियों ने भी वोट दिया है।बाड़मेर में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। दो सेंटर पर शिकायत आई जिसे तुरंत ही दुरस्त कर लिया गया। अब वोटिंग को लेकर कतारें लगनी शुरू हो गई है। युवा और बुजुर्ग मतदाता लगातार वोट डालने पहुंच रहे है। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2235 मतदान केन्द्रों पर 19,25,574 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 10,26,486 पुरुष, 8,99,081 महिलाएं तथा 7 ट्रांसजेंडर शामिल है। वहीं 18-19 आयु वर्ग के 92,670 के नव मतदाता प्रथम बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि कुल 2235 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 68 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र और 1808 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। साथ ही 06 सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है।
बाड़मेर में कहां कितनी हुई वोटिंग
बाड़मेर 8.68
शिव 8.36
चौहटन-6.72
सिवाना 6.51
बायतु ....
गुड़ामालानी 6.97
पचपदरा 9.3

Published on:
25 Nov 2023 10:48 am