वायुसेना में अपने लंबे सेवाकाल के दौरान आशुतोष दीक्षित ने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। ऑपरेशन में निष्ठा, लगन, मेहनत, देशभक्ति, युद्धकौशल, टीमवर्क और तकनीकी दक्षता के साथ उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन किया।