बाड़मेर

Rajasthan : रक्षाबंधन पर घर आया था अग्निवीर, डूबने से हुई मौत, शनिवार को सैन्य सम्मान संग होगा अंतिम संस्कार

Agniveer Jogaram Death : रक्षाबंधन का दिन खेताराम जाट के परिवार के लिए मनहूस साबित हुआ। रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर अग्निवीर जोगाराम घर आया। टांके में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।
2 min read
balotra agniveer jogaram come home raksha bandhan died saturday funeral
Balotra : अग्निवीर जोगाराम जाट। फाइल फोटो पत्रिका

Agniveer Jogaram Death : रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर घर आया अग्निवीर शुक्रवार अलसुबह हादसे का शिकार हो गया। पिता को इलाज के लिए जोधपुर ले जाने की तैयारी के बीच 24 वर्षीय जोगाराम पुत्र खेताराम जाट, निवासी गंगोणी गोदारों की ढाणी, परेऊ की टांके में डूबने से मौत हो गई। जोगाराम अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र में 1821 मीडियम रेजीमेंट में अग्निवीर के पद पर तैनात था और 21 अगस्त को छुट्टी लेकर घर आया था। हादसे के बाद परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।

पिता को ले जाना था जोधपुर, सुबह हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार जोगाराम के पिता खेताराम की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को उन्हें उपचार के लिए जोधपुर ले जाना था। इसी तैयारी के बीच जोगाराम अलसुबह स्नान करने बाथरूम गया। वहां पानी नहीं होने पर वह बाल्टी लेकर घर के टांके से पानी भरने पहुंचा। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह टांके में गिर गया और पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जोगाराम को टांके से बाहर निकाला। उसे तत्काल गिड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सेना की टीम ने जुटाई घटना की जानकारी

गिड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और सेना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बाड़मेर से सेना की टीम गिड़ा थाने पहुंची। सैन्य अधिकारियों ने पुलिस से घटना की जानकारी ली और बाद में मृतक के घर पहुंचकर भी परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

बड़े भाई के आने का इंतजार

जोगाराम का बड़ा भाई भी सेना में तैनात है और महाराष्ट्र में पोस्टेड है। उसके घर पहुंचने का परिजन इंतजार कर रहे हैं। शनिवार सुबह बड़े भाई के पहुंचने के बाद जोगाराम का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गिड़ा थानाधिकारी अचलाराम ने बताया कि छुट्टी पर आए अग्निवीर जोगाराम की टांके से पानी भरते समय हादसे में मौत हुई। मौके पर पहुंचकर शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया तथा सेना को सूचना दी गई। आगे की प्रक्रिया सेना और परिजनों की ओर से की जाएगी।

राजस्थान के 19 साल के अग्निवीर की हार्ट अटैक से निधन

अभी 2 दिन पहले ही दिल्ली में प्रशिक्षण के दौरान 19 वर्षीय अग्निवीर गोपाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो महीने पहले राजपूताना राइफल्स में चयनित जैसलमेर के बोनाड़ा निवासी गोपाल सिंह की दौड़ते समय तबीयत बिगड़ी थी। बुधवार 26 अगस्त को तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली और सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Updated on:
28 Aug 2026 08:46 pm
Published on:
28 Aug 2026 08:46 pm
Also Read
View All
Rajasthan : भाई ने बहन को दिया रक्षाबंधन का अनोखा तोहफा, कायम की मिसाल, हर जुबां पर एक ही बात, …भाई हो तो ऐसा

बाड़मेर की ‘हनीट्रैप क्वीन’ पुष्पा गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी रंगदारी; पति-बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग रह रही थी

राजस्थान में जैविक खेती का कमाल: खजूर-गोंदा और करौंदे के पेड़ों के बीच उगा रहे सब्जियां, सालाना 25 लाख कमाई

Barmer Blast: खेत में मिली बमनुमा वस्तु से खेलते समय हुआ धमाका, बच्चा बुरी तरह झुलसा, मां भी घायल; दोनों जोधपुर रेफर

बाड़मेर: मौसी के घर छुपा था पैरोल से फरार ‘गजनी’, 9 मामलों में वांछित बदमाश को पुलिस ने रेतीले टीलों में खदेड़कर पकड़ा