बाड़मेर

बालोतरा: फिल्मी स्टाइल में युवती के अपहरण की कोशिश, परिवार ने पत्थरों-लाठियों से खदेड़ा, मौके पर छूटा सुराग

बालोतरा के कल्याणपुर क्षेत्र के रनियादेशीपुरा गांव में बुधवार शाम फिल्मी स्टाइल में दो एसयूवी गाड़ियों में सवार होकर आए करीब दस हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवती के अपहरण का प्रयास किया।
2 min read
Apr 01, 2026
Feature image
फोटो: सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट

समदड़ी (बालोतरा)। कल्याणपुर क्षेत्र के रनियादेशीपुरा गांव में बुधवार शाम फिल्मी स्टाइल में दो एसयूवी गाड़ियों में सवार होकर आए करीब दस हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवती के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों के आगे परिवार की हिम्मत भारी पड़ी। परिजनों ने लाठियों से मुकाबला कर बदमाशों को खदेड़ दिया। खुद को घिरता देख बदमाश दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों पहचान और तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4 बजे गांव रनियादेशीपुरा निवासी नारायणराम पटेल के घर के बाहर दो एसयूवी गाड़ियां रुकीं। इनमें सवार बदमाश दरवाजा घोलकर सीधे घर में घुसने लगे। अचानक हुए इस हमले से परिवार एक बारगी तो सहम गया, लेकिन अगले ही पल उन्होंने हिम्मत जुटाई। घर के सदस्यों ने लाठियां और जो हाथ लगा उसे लेकर बदमाशों पर हमला बोल दिया। परिजनों के इस पलटवार से हथियारों से लैस बदमाश भी घबरा गए। सभी बदमाश घर से बाहर दौड़ते हुए निकले और गाड़ियों में सवार होकर भाग निकले।

मौके पर छूटा सुराग

बदमाशों ने भागते समय गांव में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग की गूंज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इस आपाधापी में बदमाशों की एक मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गई, जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग बन सकती है।

नाकाबंदी जारी

वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विकास कुमार और कल्याणपुर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई है। घटना के बाद ढाणी सांखला सरपंच मेहताब सिंह, भंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

आरोपियों की तलाश जारी

रनियादेशीपुरा में युवती के अपहरण के प्रयास में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही नाकाबंदी करके तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • विकास कुमार, वृताधिकारी, पचपदरा
Updated on:
01 Apr 2026 09:38 pm
Published on:
01 Apr 2026 09:38 pm
Also Read
View All
MLA Harish Choudhary : ‘ग्राउंड ज़ीरो’ से कांग्रेस विधायक की ‘रिपोर्टिंग’, 11 करोड़ के ‘नए-नवेले’ अस्पताल की खोल डाली पोल!

Balotra: आटे-साटे में शादी के 4 साल बाद उजड़ गया परिवार, मां के साथ टांके में मिली 3 जिंदगियों की दर्दनाक कहानी, बिलख रहे परिजन

Barmer : 10 साल का इंतजार, फिर भी नहीं मिला कृषि कनेक्शन, परेशान किसान ने डिस्कॉम दफ्तर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, गिरफ्तार

Balotra News: 2 मासूमों को गोद में लेकर टांके में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत, महज 4 साल पहले हुई थी शादी

Rajasthan: बेटे के प्रेम-प्रसंग की रंजिश में पिता की काटी नाक, 6-7 बदमाशों ने किया हमला, डॉक्टर बोले- अब हालत स्थिर