बाड़मेर

Barmer News : बाड़मेर में गर्मी और प्यास से अज्ञात महिला की तबीयत बिगड़ी, हुई मौत, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Barmer Weather News : बाड़मेर में भीषण गर्मी के बीच एक अज्ञात महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस महिला की पहचान नहीं होने पर परिजनों की तलाश में जुटी है। आमजन से सहयोग मांगा है।

2 min read
Barmer An unidentified woman died due to extreme heat and thirst
Barmer News : फोटो - AI

Barmer Heat News : बाड़मेर में भीषण गर्मी के बीच एक अज्ञात महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। जीआरपी पुलिस के अनुसार 10 जून की शाम करीब 6.10 बजे रेलवे स्टेशन बाड़मेर के स्टेशन मास्टर महावीर सिंह ने सूचना दी कि जीआरपी थाना परिसर के सामने एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया।

उपचार के दौरान करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। पुलिस ने मृतका की पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

महिला की मौत अत्यधिक गर्मी और प्यास हुई!

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया महिला की मौत अत्यधिक गर्मी और प्यास के कारण होना प्रतीत हो रही है। मामले को अकाल मृत्यु मानते हुए जीआरपी थाना बाड़मेर में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई हीराराम को सौंपी गई है।

मृतका की पहचान कराने में सहयोग की अपील

मृतका का रंग गेहुआं, शरीर दुबला-पतला तथा बाल छोटे हैं। उसकी आयु लगभग 45 वर्ष और कद करीब 5 फीट बताया गया है। महिला ने सफेद धारीदार लोअर पहन रखा था। जीआरपी बाड़मेर ने राजस्थान पुलिस के सभी थानों और आमजन से मृतका की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर जीआरपी थाना बाड़मेर या जांच अधिकारी को सूचना देने का आग्रह किया गया है।

बालोतरा शहर : 400 बालिकाएं व महिलाएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

एक और न्यूज के अनुसार बालोतरा शहर में मरुधरा महिला मंच के बैनर तले साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन महिला सशक्तिकरण वर्ग का शुभारंभ हुआ। वर्ग का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करना है। सात दिवसीय अभ्यास वर्ग में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, समृद्ध और तेजस्वी व्यक्तित्व के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक संचालित इस वर्ग में 400 बालिकाएं और महिलाएं भाग ले रही है।

प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक योग, व्यायाम, आसन, खेल, सूर्य नमस्कार, निःयुद्ध, कराटे तथा आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जा रहे है। अभ्यास वर्ग में मुख्य शिक्षिका जसोदा लोहिया के नेतृत्व में नीतू बाहेती, कीर्ति बाहेती, राजकुमारी मानधना, अर्चना मालाणी, शिखा जिंदल और पूर्णिमा लोहिया प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

Published on:
13 Jun 2026 07:07 am