बाड़मेर

Barmer: शक ने ली जान…मोहिम को रहमत पर जरा भी रहम न आई, तलवार खरीदकर लाया…और कर दिया रिश्तों का कत्ल

Barmer Crime: बाड़मेर के गिराब थाना क्षेत्र में मोहिम खान ने पत्नी रहमत की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। शक को लेकर दोनों में मनमुटाव था। वारदात के बाद आरोपी भाग गया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। मां की मौत से तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

2 min read
Jul 12, 2025
घटना स्थल पर मौजूद लोग-मोहिम खान और रहमत (फोटो- पत्रिका)

Barmer Crime: गडरारोड (बाड़मेर): गिराब थाना क्षेत्र के कुम्हारों की ढाणी (मगरा) में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी पर हमला कर धारदार तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी जोधपुर की ओर भाग गया था। लेकिन पुलिस टीमों ने शिव के पास बस में सवारी करते समय उसे पकड़ लिया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति मोहिम को पत्नी पर शक था। इसी को लेकर कई बार दोनों के बीच बहस और मनमुटाव होता था। हालांकि, किस बात पर शक था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले सिरोही जाकर तलवार खरीदकर लाया था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: उधार मांगना पड़ा भारी, दंपति ने पहले रची साजिश, फिर युवक को पहाड़ों पर ले जाकर तौलिए से घोंटा गला


एफएसएल टीमों ने साक्ष्य जुटाए


गिराब थाना पुलिस के अनुसार, पति मोहिम खान उर्फ मोईब पुत्र मीरा खान ने पत्नी रहमु उर्फ रेहमत (34) की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। रात को वारदात के बाद बेटी की नींद खुल गई तो उसने मां को चारपाई पर लहूलुहान हालत में देखा और चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर गिराब थाना पुलिस भी पहुंची।


पुलिस की एमओबी और एफएसएल टीमों ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के भाई रज्जब अली पुत्र काबुल खां की रिपोर्ट पर पति मोहिम खां, जीमल खां और इमाम खां के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।


शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। वारदात की सूचना पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, रामसर वृत्त डिप्टी मानाराम गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।


तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया


सूचना के बाद गिराब थाना पुलिस और रामसर वृत्त के डिप्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि मोहिम की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसके तीन दो बेटे और एक बेटी। बड़ा बेटा 14 वर्ष का है। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।


मामले की जांच की जा रही


पति ने पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति को दस्तयाब कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-नरेंद्र सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर

ये भी पढ़ें

रील्स की दीवानगी… जुनून और फिर मौत तक ! राजस्थान की ये घटनाएं सोचने पर कर देंगी मजबूर

Updated on:
12 Jul 2025 10:41 am
Published on:
12 Jul 2025 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर