बाड़मेर

बाड़मेर के इन नेताओं ने डाल दिया अपना वोट

-वोट देने को परिवार सहित पहुंचे
less than 1 minute read
• •
Nov 25, 2023
बाड़मेर के इन नेताओं ने डाल दिया अपना वोट
बाड़मेर के इन नेताओं ने डाल दिया अपना वोट

बाड़मेर के नेताओं ने भी वोट डालने की फुर्ति दिखाई है। वे अपना वोट देने को परिवार सहित पहुंचे। बाड़मेर में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी वोट डालने पहुंचे। उनके साथ में पचपदरा भाजपा प्रत्याशी अरूण चौधरी और उनके पिता तगााराम चौधरी साथ रहे। उन्होंने बालोतरा के गांधीनगर बूथ पर वोट दिया। पूर्व राजस्व मंत्री व बायतु कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी ने अपना वोट गांव के बूथ पर डाला। भाजपा के प्रत्याशी बालाराम मूढ़ भी सपत्नी वोट देने को पहुंचे। इधर सिवाना से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रसिंह ने पत्नी चित्रासिंह के साथ में मेवानगर के बूथ पर वोट डाला है। निर्दलीय व भाजपा की बागी प्रियंका चौधरी ने बाड़मेर से वोट किया। शिव से भाजपा के प्रत्याशी स्वरूपसिंह खारा ने सुबह सबसे पहले अपने गांव के मतदान केन्द्र से वोट किया। शिव सेे ही निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रसिंह भाटी ने सुबह अपने गांव से वोट किया है। पचपदरा से कांग्रेस के प्रत्याशी मदन प्रजापत ने बालोतरा शहर के बूथ से वोट किया। वोट करने वालों में सभी प्रत्याशियों में उत्साह रहा है।

Published on:
25 Nov 2023 11:23 am