बाड़मेर

यहां तो गाड़ी पहुंचाने आती है शराब, शौकीनों की लगती लाइन

पिछले पंद्रह दिन से शराब ठेका बंद अवैध बिकती है शराब
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2024, 12:08 AM IST
barmer.jpg
सवाऊ पदमसिंह गांव में अवैध शराब बिक्री के ​​खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस।

शराब दुकानों व ब्रांचों पर नियमों के विरूद्ध शराब बिकने के किस्से तो खूब सुने होंगे, लेकिन गिड़ा थाना क्षेत्र में गाड़ी में सब्जी की तरह शराब बेचने का मामला सामने आया है।

शराब दुकान पर लगा जुर्माना

गिड़ा थाना क्षेत्र के सवाऊ पदमसिंह में शराब ठेका कई दिनों से शराब दुकान पर लगा जुर्माना नही भरने से बंद हो चुका है, परंतु शराब माफिया हौसले इतने बुलंद है कि वे गाड़ियों में शराब भर शाम होते ही उसी जगह पर पिकअप खड़ी कर के धड़ल्ले से शराब बेच रहे है। अवैध धंधे को लेकर ग्रामीणों ने कई बार आबकारी विभाग को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की।

11 कर्टन अवैध शराब जब्त

शनिवार शाम को गिड़ा थाना पुलिस ने दबिश देकर पिकअप गाड़ी में भरे 11 कर्टन अवैध शराब को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिड़ा पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7 बजे एक पिकअप में भरे अवैध शराब की अलग अलग ब्रांड देशी अंग्रेजी व बीयर की 11 कर्टन जब्त कर आरोपी अमराराम पुत्र खरथाराम निवासी मदो की ढाणी, रतेऊ को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
4 Mar 2024, 12:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All