4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों की दोहरी ड्यूटी, कौन सी निभाएं

- प्रधानाचार्य, व्याख्याता असमंजस में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 28 Feb 2024, 11:56 PM IST

barmer_1.jpg


एक ही दिन दो जगह ड्यूटी और दोनों जरूरी। अब प्रधानाचार्य व व्याख्याता करें तो तो क्या करें कि िस्थति हो गई है। दरअसल 4 मार्च को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी अनिवार्य विषय की बोर्ड परीक्षा है और इसी दिन जिला मुख्यालय बाड़मेर में पीठासीन अधिकारियों प्रधानाचार्य व व प्रथम मतदान अधिकारियों व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापकों का लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण है।

यह भी पढ़ें: एक जान तीन जगह का काम,व्यवस्था प्रभावित

जिला निर्वाचन शाखा तैयारियों में जुटी
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन शाखा तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 4 मार्च को चुनाव में लगने वाले पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य, व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापकों को नियुक्त किया गया है। इधर, 4 मार्च को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित हो रही दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के तहत बारहवीं का अंग्रेजी अनिवार्य का पेपर भी है। इसमें भी इन इन्हीं शिक्षकों की अनिवार्य ड्यूटी है।

यह भी पढ़ें: बोले शिक्षा मंत्री- शिक्षक जर्दा-गुटखा खाकर नहीं जाएं स्कूल |

किसकों सौंपे चाबी- बोर्ड परीक्षा को लेकर संस्था प्रधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। पेपर लॉक होते हैं जिनकी चाबी प्रधानाचार्य के पास ही होती है। जिस परिसर में पेपर रहते हैं वहां से लाने के लिए भी प्रधानाचार्य को जाना होता है। प्रधानाचार्य अपनी जगह किसी अन्य को भेजना चाहता है तो उसे उच्च अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी। अब चुनावी प्रशिक्षण की ड्यूटी होने पर सभी संस्था प्रधानों को आदेश मिलेगा तो ही वे स्कूल छोड़ पाएंगे।

सात शिक्षकों की डयूटी, कौन लेगा परीक्षा- राउमावि खुडासा में चुनावी प्रशिक्षण के लिए सात शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में अब परीक्षा कौन करवाएगा यह चिंता लगी हुई है।
बीस की जरूरत, 11 की ड्यूटी- राउमावि शिवकर में बोर्ड परीक्षा के लिए कम से कम बीस शिक्षक लगाने पड़ेंगे। यहां कार्यरत शिक्षकों में से 11 की ड्यूटी चुनावी प्रशिक्षण में लगा दी गई है। ऐसे में परीक्षा करवाना भी टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

मतदान प्रशिक्षण की तारीख बदलें- जिला प्रशासन मतदान प्रशिक्षण की तारीख को बदलें। क्योंकि 4 मार्च को विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के तहत बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा है। जब शिक्षक स्कूल में नहीं होंगे तो परीक्षा कौन लेगा।- घमंडाराम कड़वासरा, जिलाध्यक्ष राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़