बाड़मेर

बाड़मेर में घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चे को सांप ने काटा, दंपति की मौत, मासूम अस्पताल में भर्ती

Snake Bite Incident: बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के फागलिया इलाके में बीती रात सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक ही परिवार के 3 सदस्यों को जहरीले पीवणा सांप ने काट लिया।

2 min read
Fatal Snake Bite Case
सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत, पत्रिका फोटो

Snake Bite Incident: बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के फागलिया इलाके में बीती रात सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक ही परिवार के 3 सदस्यों को जहरीले पीवणा सांप ने काट लिया। सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है। दंपती की मौत की सूचना मिलने पर सेड़वा उपखंड में हड़कंप मच गया।

यह है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले के फागलिया इलाके में घर में सो रहे दंपति और एक बच्चे को सर्पदंश के बाद तीनों को पहले सेड़वा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। उपचार के दौरान पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि बच्चे का इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास फिर से सांप दिखाई देने की सूचना मिली है, जिससे लोगों में दहशत बढ़ गई है। ग्रामीण रात के समय विशेष सतर्कता बरत रहे हैं और प्रशासन से क्षेत्र में सर्प पकड़ने वाली टीम भेजने की मांग कर रहे हैं। रात के समय पीवणा सर्प की गतिविधियां उपखंड में देखे जाने की शिकायतें प्रशासन को मिली हैं।

जहरीले पीवणा सांप से दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीवणा सांप को लेकर पहले से ही कई तरह की आशंकाएं और डर बने हुए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने तथा किसी भी सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी जा रही है।

अत्यधिक जहरीला पीवणा सर्प

पीवणा सांप (Peevna) मुख्य रूप से राजस्थान के थार रेगिस्तान में पाया जाने वाला एक छोटा, पतला और हल्के भूरे रंग का सांप है। यह अपने जहर और लोककथाओं में जुड़ी रहस्यमयी कहानियों के लिए जाना जाता है।

जीव विज्ञान के अनुसार, पीवणा सर्प एक छोटा और कम जहरीला सांप है। हालांकि, कई बार स्थानीय लोग आम बोलचाल में 'कॉमन करैत' जैसे अत्यधिक जहरीले सांपों को भी इसी नाम से पुकारते हैं। सांप के काटने के बाद तुरंत यदि उपचार नहीं मिले तो पीड़ित की मौत होने की अत्यधिक आशंका रहती है।

Updated on:
15 Jun 2026 10:18 am
Published on:
15 Jun 2026 10:17 am