
बाटाडू . कस्बे में बाटाडू-भीमड़ा सड़क पर के सीताराम मन्दिर के पास सोमवार को एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। इससे बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। पास ही उपस्थित अनवर खां मिस्त्री व पताराम ने उसे उसे बाटाडू अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार गोरधनराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी रेवाली बाइक पर जा रहा था। इस इस दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं चालू छोड़ कर भाग गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद हाथ व पांव में फे्रक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने बाइक व ट्रक जब्त कर जांच शुरू की।
और इघर...
टांके में गिरने से विवाहिता की मौत
धोरीमन्ना . थाना क्षेत्र के धतरवालों की ढाणी मांगता में रविवार को टांके में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मूलाराम पुत्र पूराराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके बेटे की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हेमीदेवी के साथ हुई थी। रविवार रात को वह घर में बने टांके में गिर गई तथा डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया।
डोडा पोस्त आपूर्ति का मुख्य आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
एमपी, चित्तौडग़ढ़ विशेष...
- पचपदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बालोतरा. कल्याणपुर में करीब एक पखवाड़े पूर्व जब्त किए 9.80 क्विंटल डोडा पोस्त के मुख्य सप्लायर को पचपदरा थाने की टीम ने मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया है। पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम चौधरी ने बताया कि 25 सितम्बर को कल्याणपुर थाना पुलिस ने एक ट्रक से 9.80 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त जब्त किया था।
इस मामले में मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त देने के मुख्य आरोपी विनोद शर्मा पुत्र देवीलाल निवासी लिलिया (रतनगढ़, मध्यप्रदेश) को रविवार को मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चित्तौडग़ढ़ निवासी कैलाश पाटीदार के मार्फत डोडा पोस्त आपूर्ति करने की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी को पुलिस टीम पचपदरा लेकर पहुंची।
गौरतलब है कि इसी मामले में पुलिस ने 29 सितम्बर को ट्रक चालक व एस्कोर्ट को डोडा पोस्त देने के आरोपी कैलाश पाटीदार पुत्र राधेश्याम पाटीदार निवासी कैली, चित्तौडग़ढ़ व गणेशाराम पुत्र रामाराम जाट निवासी कुड़ला को गिरफ्तार किया था।
कैलाश पाटीदार ने पूछताछ में विनोद शर्मा से डोडा पोस्त लेना बताया। इस पर पुलिस टीम ने विनोद गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ये रहे टीम में शामिल-
डोडा पोस्त आपूर्ति करने वाले मुख्य आरोपी को पकडऩे में थानाधिकारी नेमाराम चौधरी के नेतृत्व में कांस्टेबल डालूराम, रूपाराम, पवन कुमार व संजय कुमार शामिल थे।