5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर और बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत से दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

ट्रैक्टर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत होने से दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया
less than 1 minute read
Google source verification
accident news

ट्रैक्टर और बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत से दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

अरेकेल (बसना). छत्तीसगढ़ क्ले महासमुंद जिले के बसना-पदमपुर मार्ग पर ग्राम बंसुला के पास सोमवार की दोपहर एक बजे हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर से फरार है। वहीं हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया है।

बसना थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि ग्राम बंसुला के पास डीजल खत्म होने पर चालक ने मुरुम से लोड टै्रक्टर को खड़े कर दिया और डीजल लेने के लिए बसना आया था। इस बीच बाइक सवार ग्राम बिछिया के घनश्याम बंजारा पिता शंकर (32), अरविंद सिदार पिता घसिया (34) एवं जितेन्द्र पिता संतोष मिर्धा (24) ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। बाइक में सवार अरविंद सिदार एवं घनश्याम बंजारा को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेन्द्र मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

महासमुंद. ग्राम आंवराडबरी में पिछले एक महीने से छुपे पाक्सो एक्ट के एक आरोपी को खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम दर्रा के रविशंकर साहू के खिलाफ थाना गिरौदपुरी में धारा 354, पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। वह अपने जीजा के यहां ग्राम आंवराडबरी में निवास कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि रविशंकर साहू ग्राम आंवराडबरी में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर रविशंकर को गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग