
Selection of nine students of Baytu at state level
बायतु . 63वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में शिव शक्ति विमंउमावि बायतु के नौ खिलाडि़यों का राज्य स्तर पर चयन हुआ। प्रधानाचार्य उदयसिंह चौधरी ने बताया कि छात्र पूनमाराम 800 मी., 1500 मी., 3000 मी. में प्रथम, हेेमंत कुमार 400 मी. लम्बी कूद, त्रिकूद व 4गुणा100 मी. रिले दौड़, सिद्धार्थ 100मी. 200मी. 4गुणा100 मी. रिले दौड़, गोपाल देव तस्तरी फेंक, 4गुणा100 मी. रिले दौड़, गोपाल चौधरी 110 मी. बाधा, 400 मी. बाधा, 4गुणा100 मी. रिले दौड़में प्रथम रहे।
वहीं इन्द्रा 100 मी. 100 बाधा दौड़, 4गुणा100 मी. व 4गुणा400 मी. रिले, चिमा लम्बी कूद 4गुणा400 मी. रिले दौड़, गीता 400 मी., 4गुणा400 मी. रिले, सीमा 200 मी. 4गुणा400 मी. रिले में जिला स्तर पर प्रथम रहे। प्रतियोगिता में हेमन्त कुमार को जिले का श्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सिद्धार्थ को जिले का तेज धावक घोषित किया।
पूनमाराम, सिद्धार्थ, हेमन्त कुमार, गोपालदेव, गोपाल चौधरी, इन्द्रा, गीता, चिमा, सीमा का राज्य स्तर पर चययन हुआ। दल के बायतु पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
और इघर...
थार में नहीं प्रतिभाओं की कमी
- पंचायत समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
शिव . ग्राम पंचायत निंबला के राजस्व गांव आगोरिया स्थित राउप्रावि में सोमवार को पंचायत समिति स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियां अनिवार्य हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन हीरसिंह भाटी ने कहा कि थार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें निखारने के लिए मैदान की जरूरत है। आयोजन सचिव पांचाराम ने बताया कि प्रतियोगिता में 27 ग्राम पंचायतों की खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 37 टीमों ने पंजीयन करवाया।
इस मौके पर समसा के आरपी उमेदसिंह, तोगसिंह, हड़वंतसिंह, हेमसिंह, दीपसिंह, सुजानसिंह, साहबसिंह, बसंतसिंह, दलपतसिंह सहित कई जने उपस्थित रहे।
पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
सेड़वा . जंभेश्वर विद्या मंदिर सोनड़ी में 23 बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार का चेक व प्रमाण पत्र दिया गया। व्यवस्थापक जगदीश मांजू ने बताया कि इस दौरान बालिकाओं को तिलक लगा मुंह मीठा करवाया गया।
Updated on:
09 Oct 2018 07:10 pm
Published on:
09 Oct 2018 07:10 pm
